26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा उपचुनाव: 17 अप्रैल को होगी वोटिंग, 2 मई को आएंगे परिणाम

चुनाव के लिए 23 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pawan Tiwari

•

Updated: 16 Mar 2021, 6:08 PM IST

photo_2021-03-16_18-13-18.jpg

भोपाल. मध्यप्रदेश की दमोह विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश की दमोह जिले की रिक्त विधानसभा सीट के लिए चुनावों की तारीखों का घोषणा कर दी है। बता दें कि कांग्रेस विधायक के इस्तीफे के बाद विधानसभा सीट खाली हुई थी।

ये है चुनावी कार्यक्रम
चुनाव के लिए 23 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नामांकन की आखिरी तारीख 30 मार्च है। नाम वापसी की तारीख 3 अप्रैल है। जबकि 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनाव के परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

राहुल सिंह लोधी ने दिया था इस्तीफा
25 अक्टूबर, 2020 को दमोह विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राहुल लोधी ने इस्तीफा दे दिया था। राहुल लोधी ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को अपना इस्तीफा सौंपा था। उसके बाद वो भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद सरकार ने उन्हें मप्र वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टक कॉर्पोरेशन अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया था।

दावेदारों में सबसे आगे
इस सीट पर कांग्रेस भी लंबे सामय से तैयारी कर रही है। लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा की तरफ से राहुल सिंह लोधी उम्मीदवार हो सकते हैं जबकि कांग्रेस में कई दावेदारों के नाम शामिल हैं।