सदन में कई बार विधायक ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर देते हैं, जिन्हें संसदीय नहीं कहा जा सकता। आसंदी इन्हें हटाने का आदेश देती है। सचिवालय के रेकॉर्ड से यह कार्यवाही हटा दी जाती है, लेकिन वीडियो रेकॉर्डिंग में यह अंश हटाने के लिए एडिटिंग करना होगी, सचिवालय इसकी व्यवस्था करेगा। हालांकि सचिवालय संपादित अंश और मूल अंश दोनों सुरक्षित रखेगा। पूरी रेकॉर्डिंग और बैकअप सचिवालय में ही रहेगा।