11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल
VIDEO: अटल जी के नाम का देश का ये पहला विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन, ऐसा होगा! देखें यहां
Play video

VIDEO: अटल जी के नाम का देश का ये पहला विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन, ऐसा होगा! देखें यहां

ये खास सुविधाएं देंगी एयरपोर्ट सा एहसास...
Google source verification

भोपाल। देश का पहला व्हीव्हीआइपी रेलवे स्‍टेशन अटल जी के नाम पर अटल स्टेशन नाम से जाना जाएगा! यह स्टेशन एयरपोर्ट सुविधाओं वाला होगा।

इस संबंध में जल्द ही मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान रेलमंत्री से चर्चा करने वाले हैं। यह रेलवे स्टेशन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैंस होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का भी होगा। माना जा रहा है कि यह स्टेशन 2019 के शुरुआती माह तक देश को मिल जाएंगे।

अटल स्टेशन में ये होंगी खास सुविधाएं…
1. मुफ्त वाई-फाई सुविधा: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जो सूचनाएं सामने आ रहीं हैं उनके अनुसार स्टेशन पर 600 आरामदायक बेंच, स्वच्छ शौचालय और दुकानें होंगी।

2. वहीं यहां पर कैफे और फास्ट फूड रेस्टोरेंट भी होंगे। इसके अलावा सभी यात्रियों के लिए मुफ्त वाई-फाई की भी सुविधा होगी।

3. इसके अलावा स्टेशन भवन को भी नए सिरे से बनाया जाएगा, जिसमें शीशे का गुंबदनुमा एक विशाल ढांचा भी होगा।

4.यहां वेटिंग लाउंज भी बनाया जाएगा जहां फूड प्लाजा और कैफेटेरिया की सुविधा होगी। स्टेशन को पूरी तरह से डेवलप करने में 450 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है।