29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Attack on CM ShivRaj: कार के भीतर बैठे थे सीएम शिवराज सिंह, अचानक आई भीड़ ने पहले सुरक्षाघेरा तोड़ा फिर कार पर बरसाए घूंसे

SP से हाथापाई, शोल्डर फ्लैप भी गिरा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 25 Jul 2018, 4:13 PM IST

Attack on CM

कार के भीतर बैठे थे सीएम शिवराज सिंह, अचानक आई भीड़ ने पहले सुरक्षाघेरा तोड़ा फिर कार पर बरसाए घूंसे

विदिशा@गोविंद सक्सेना की रिपोर्ट...

नई मंडी परिसर में फसल बीमा योजना के कार्यक्रम से लौट रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान सीएम की गाड़ी पर मुक्के तक मारे गए।

दरअसल मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को नई मंडी परिसर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि किसानों के खाते में वन क्लिक के माध्यम से डालने आए थे। वहीं लौटते समय एक अन्य महिला ने भी सीएम के काफिले को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसे पुलिस ने खींचकर हटा दिया। एसपी ने घटना से इंकार किया है।

कार्यक्रम के दौरान सीएम को काले झंडे दिखाने की संभावना थी, लेकिन इससे पहले ही सभा स्थल के पास से 91 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले उन्होंने उद्यानिकी मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा की कार का घेराव कर उन्हें काले झंडे दिखाए।

समारोह से लौटते समय मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कृष्णा गार्डन एंड रेस्टोरेंट के मैनेजर सत्यनारायण राठौर हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के भाई अशोक राठौर ने काफी प्रयास किया, लेकिन जब वह सीएम से नहीं मिल पाया तो सत्यनारायण राठौर हत्याकांड में आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी ना हो पाने से नाराज सत्यनारायण राठौर के परिवारजन 500 पुलिस जवानों के मजबूत सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री की कार तक पहुंच गए और कार पर घूंसे मारे।

कार में थे सीएम...

बताया जाता है ये उस समय हुआ जबकि कार के भीतर सीएम शिवराज सिंह मौजूद थे। सीएम की सुरक्षा के लिए आगे आए एसपी विनीत कपूर को भी धक्का देकर हटाया गया। इसी बीच उन्हें हटाने आए पुलिस कर्मियों सहित एसपी विनीत कपूर से उसकी धक्कामुक्की हुई।

इस बीच छीनाझपटी में एसपी की यूनीफार्म पर कंधे पर लगाए जाने वाला बैज टूटकर लटक गए। एक अन्य महिला ने सीएम के काफिले को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसे पुलिस ने घसीटकर एक तरफ कर दिया। उधर एसपी ने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है। बैज टूटने पर उन्होंने कहा कि भीड़ भाड़ में ये तो हो ही जाता है।

भीड़ ने सुरक्षाघेरा तोड़ा...
CM की सुरक्षा को लेकर 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसके बाद कई लोग उनकी कार के पास पहुंचे और कार में घूंसे मारे। गौरतलब है कि 24 जून की रात में करैया खेड़ा रोड निवासी और कृष्णा गार्डन के मैनेजर सत्यनारायण राठौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी और बुआ को इंस्पेक्टर रजनी श्रीवास्तव ने सीएम से मुलाकात भी करवा दी थी। वहीं एसपी विनीत कपूर का कहना है कि सीएम के वाहन को निकालने में धक्का लग गया था। इस वजह से शोल्डर फ्लैप गिर गया था।