29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक किमी तक पुलिस नहीं रोक पाई कांग्रेस को, पौन घंटे चला नेशनल हाईवे पर हंगामा

मुख्यमंत्री को काले झंडा दिखाने कांग्रेसी कर रहे थे प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 24 Jul 2018, 2:06 PM IST

congress protest for cm shivraj

सीएम शिवराज के आने से पहले बबाल शुरू, काले झंडे लेकर कांग्रेसी कर रहे विरोध

विदिशा@अनिल सोनी की रिपोर्ट...

कृषि उपज मंडी में होने वाले फसल बीमा राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए सुबह 10 बजे से ही कांग्रेसी बंटीनगर चौराहा पर एकत्रित होने लगे थे। लेकिन पुलिस ने कांग्रेसियों को हल्के में लिया और नेशनल हाईवे पर बेरीकेट्स लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन कांग्रेसी बड़ी संख्या में होने के कारण वे यहां-वहां से भागकर कार्यक्रम स्थल के पास तक करीब एक किमी तक दौड़ते हुए और पुलिस से झूमाझटकी कर चले गए और पुलिस उन्हें रोकने में नाकाब साबित हुई। लेकिन कार्यक्रम स्थल के पास पहुंचने पर एडिशनल एसपी विनोद कुमार चौहान सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और पुलिस वाहन आने पर कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया जा सका। इस दौरान हाईवे पर करीब पौन घंटे तक हंगामा चलता रहा।

बंटीनगर चौराहा पर एकत्रित होने के बाद कांग्रेसियों ने सभा की। इस दौरान कांग्रेस वरिष्ठ नेता शशांक भार्गव ने कहा कि किसानों द्वारा प्रीमियम की राशि जमा करने के बाद किसानों का रुपया किसानों को देने के लिए इतना आडम्बर किया जा रहा है। वहीं किसान, बेरोजगार परेशान हैं। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका किरार ने कहा कि प्रदेश में महिला और बेटियों के साथ अपराध बढ़ रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में नहीं जाने देंगे। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

इसके बाद सभी हाईवे किनारे पर ही खड़े होकर काले झंडे और कुछ कांग्रेसी काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। करीब साढ़े ग्यारह बजे उद्यानिकी मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा का वाहन निकलने पर उसे रोककर नारेबाजी की। फिर पुलिस ने कांग्रेसियों को बड़ी मशक्कत के बाद हटाया और फिर मंत्री के वाहनों का काफिला आगे बढ़ा। इसके बाद कांग्रेसी हाईवे पर नारेबाजी करने लगे, तो पुलिस ने उन्हें हटाने की नाकाम कोशिश की।

बेरीकेट्स हटाकर भागे कांग्रेसी
फिर कांग्रेसी कार्यक्रम स्थल की ओर जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष किरार सहित कुछ कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने सख्ती से पकड़कर पुलिस वाहन में बिठाया और अन्य कांग्रेसियों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश की तो हाईवे पर लगाए गए बेरीकेट्स हटाकर और पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की कर कांग्रेसी हाईवे पर दौड़ते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर जाने लगे।

हाईवे पर आड़े वाहन खड़े कर भी नहीं रोक पाई पुलिस
इस दौरान एसडीएम सीपी गौहल, सीएसपी भारतभूषण शर्मा सहित दोनों थाना के टीआई और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास करते रहे। लेकिन विफल रहे। स्थिति यह बनी की पुलिस सहित एसडीएम के वाहन को हाईवे पर बीच में खड़ा कर कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कांग्रेसी वाहन पर चढ़ते हुए आगे निकल गए।

गिरफ्तार कांग्रेसियों को छुड़ाया
इस दौरान पुलिस ने कुछ कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर वाहन में बिठाया, तो अन्य कांग्रेसी पहुंच गए और हंगामा करते हुए वाहन से कांग्रेस नेताओं को उतारकर कार्यक्रम स्थल की ओर दौडऩे लगे। कार्यक्रम स्थल से चंद कदम की दूरी पर जब एडिशनल एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और हाईवे पर वाहनों की कतारें खड़ी कर दीं, तब कहीं जाकर कांग्रेसियों को पुलिस रोक पाई और गिरफ्तार कर ले गई।कांग्रेसियों के प्रदर्शन के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गईं थीं और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित हुआ।

प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से रंधीरसिंह ठाकुर, महेंद्र यादव, दीवानसिंह किरार, बसंत जैन, वीरेंद्र पीतलिया, मेहमूद कामिल, मोहरसिंह रघुवंशी, अजय कटारे, अनुज लोधी, पंकज जैन, अर्पित उपाध्याय, ओमप्रकाश सोनी आदि मौजूद रहे।