
सीएम शिवराज के आने से पहले बवाल शुरू
विदिशा। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पास स्थित विदिशा में मंगलवार को किसानों के लिए किसान महासम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत फसल बीमा योजना की राशि, किसानों को कार्यक्रम के दौरान ही वन क्लिक पर दी जा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उद्यानिकी मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा भी शामिल हुए। साथ ही कई अतिथिगण भी कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित थे।
कांग्रेस के 50 साल का हिसाब मांगा
कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बबोधन में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए 50 साल का हिसाब मांगा। सीएम के आने के पहले कांग्रेसी जो विरोध कर रहे थे। उसके चलते सीएम ने ऐसी बात कही। सीएम ने कहा कि जो काम कांग्रेस ने 50 साल में विदिशा में नहीं किए। बीजेपी ने 13 साल के अंदर विदिशा और भोपाल में वह काम किए है। सीएम ने कहा कि मैं यहां कांग्रेस से हिसाब मांगने आया हूं। क्योंकि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बर्बाद कर के रख दिया। शिवराज की छाती हर रिस्क लेने को तैयार है। अब हम सोयाबीन, गेंहू, चने को विदेशों में निर्यात करने की दिशा में काम कर रहे हैं। ससंद में बैठकर राहुल गांधी कैसी हरकत करते है, यह बात सबको पता है। कुर्सी पर बैठकर उन्होंने जो किया, वह हम नहीं कर सकते। वे बचकानी हरकत करते हैं, फिर कहते है कि पप्पू न कहो। मध्यप्रदेश बदल रहा है, विदिशा बदल रहा है।
इससे पहले ये था कार्यक्रम
महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण
सीएम शिवराज सिंह चौहान आज जिले में महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके लिए भी जिले के लोगों द्वारा विशेष तैयारियां की गई है। ताकि मूर्ति का अनावरण करते समय कोई कमी न रह जाए।
दिया जाएगा पुरस्कार
इस कार्यक्रम के दौरान सर्वोत्तम कृषक का पुरस्कार भी दिया जाएगा। जो इस जिले का सर्वोत्त्म कृषक होगा। वह इस पुरस्कार का हकदार होगा। पुरस्कार में प्रमाण सहित कुछ राशि देने की बात कही गई है।
कई जगहों का भूमिपूजन, उद्घाटन
मुख्यमंत्री द्वारा आज जिले में कई चीजों का शिलान्यास व भूमि पूजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले भर की कई अन्य चीजें भी शामिल हैं।
कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाकर किया विरोध प्रदर्शन
कांग्रेसी, सीएम के विदिशा आने का विरोध कर रहे है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत, किसानों की राशि, उनके खाते में ही डलवा देनी चाहिए थी। इसके लिए इस समारोह की क्या आवश्यकता थी। उन्होंने उद्धानिकी मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा को उनका वाहन रोककर काले झंडे दिखाए। जिसके बाद बड़ी मशक्कत कर, पुलिस ने कांग्रेसियों को हटाया। इसके बाद उद्यानिकी मंत्री कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी के लिए रवाना हुए। कांग्रेसी इस दौरान मंत्री से वापस जाने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे।
कांग्रेसी हाईवे पर दौड़ लगाकर कार्यक्रम स्थल तक जाने का प्रयास कर रहे है। पुलिस लगातार उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है। पर, रोक नहीं पा रही है। जिसके चलते पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झूमाझटकी हो रही है। पुलिस बल कम होने के कारण, पुलिस कांग्रेसियों को रोकने में असमर्थ साबित हो रही है। फिर भी पुलिस दौड़ दौड़ उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है।
Updated on:
24 Jul 2018, 5:08 PM IST
Published on:
24 Jul 2018, 1:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.