2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली से पहले 23 घंटे का महासंयोग, बाजार में लौटेगी रंगत

पुष्य नक्षत्र सहित बुधादित्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी विद्यमान रहेंगे। इस दौरान भूमि, भवन, वाहन, आभूषण, रत्न आदि की खरीदारी देती है स्थायित्व।

3 min read
Google source verification
diwali 2017

भोपाल। इस साल दीपावली से पहले 23 घंटे का शुभ संयोग बन रहा है। जिसे खरीदारी के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है। यह शुभ संयोग 13 और 14 अक्टूबर को बन रहा है। इस महासंयोग(Auspicious coincidence) में दोनों दिन बाजारों में जमकर खरीदारी होगी। दरअसल इस दौरान पुष्य नक्षत्र लगातार 23 घंटे(23 hours Auspicious coincidence)तक विद्यमान रहेगा। इसके साथ ही बुधादित्? योग ?? और सर्वार्थ सिद्धि योग भी विद्यमान रहेंगे। इस लिहाज से खरीदारी के लिए दोनों ही दिन काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इस बीच शहर में दीपावली की तैयारियां नजर आना शुरू हो गई हैं।

एक ओर घरों की रंगाई, पुताई का सिलसिला शुरू हो गया है, तो खरीदारी के लिए भी बाजारों में रौनक बढऩे लगी है। दिवाली के पहले पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ संयोग में बाजारों में धन तेरस और दिवाली के पहले जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है। शुभ संयोगों (Auspicious coincidence on this Deepawali) के चलते बाजारों में भी आफर्स की भरमार है, और दिवाली के लिए कई कारोबारी अपने ग्राहकों को स्पेशल ऑफर प्रदान कर रहे हैं।

अहोई अष्टमी से बढ़ जाता है इसका महत्व :
पंडित जगदीश शर्मा के अनुसार दीपावली सनातन धर्म के सबसे प्रमुख पर्वों में से एक है। धन तेरस और दीपावली पर नवीन वस्त्र, वाहन सहित सभी प्रकार का स्थायित्व देने वाली वस्तुओं की खरीदारी की जाती है। इस दौरान पुष्य नक्षत्र(Auspicious coincidence on Deepawali) का आना अतिशुभकारी है। इस नक्षत्र में भूमि, भवन, वाहन, आभूषण, रत्न, बर्तन, नवीन वस्त्र, सजावट का सामान, इलेक्ट्रानिक आइटम सहित सभी घरेलू उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी स्थायित्व प्रदान करती है। खरीदारी के लिए यह नक्षत्र काफी शुभ माना गया है। इस दिन अहोई अष्टमी भी है, इसलिए इस दिन पुष्य नक्षत्र आने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है।

सभी प्रकार की खरीदारी के लिए शुभ:
ज्योतिषाचार्य धर्मेंद्र शास्त्री ने बताया कि पुष्य नक्षत्र 13 अक्टूबर को सुबह 7:47 से शुरू होकर अगले दिन सूर्योदय के बाद तक विद्यमान रहेगा। इस लिहाज से शुक्रवार को शुक्र पुष्य और शनिवार को शनि पुष्य का संयोग रहेगा। पुष्य नक्षत्र सभी शुभ कार्यों और खरीदारी के लिए अतिशुभ माना गया है। कार्तिक महीने में पुष्य नक्षत्र का आना अत्यधिक शुभ माना जाता है।

शास्त्रनुसार इस दिन(Deepawali) विशेष वस्तुओं की खरीदी का विशेष महत्व है। पुष्य नक्षत्र में क्रय की गई विशेष वस्तुएं दीर्घावधि तक कारगर रहकर शुभता प्रदान करती हैं। धार्मिक व ज्योतिष शास्त्रों में दीवाली से पहले पडऩे वाले पुष्य नक्षत्र को नए वस्तुओं की खरीदारी हेतु विशेष लाभकारी माना जाता है। पुष्य नक्षत्र सभी नक्षत्रों में सर्वाधिक शुभ और बलवान होने के कारण नक्षत्रों का राजा कहलाता है।

रियल एस्टेट में होगी ग्रोथ, कपड़ा बाजार भी चमकेगा :
जीएसटी काउंसिल ने टैक्स स्लैब में जो बदलाव किए हैं, उसके बाद बाजार ने राहत की सांस ली है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले तीन माह से बाजार तंगी से जूझ रहा था, लेकिन अब बाजार में पैसा आने की उम्मीद जाग गई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार रियल एस्टेट में बीस फीसदी ग्रोथ देखने को मिलेगी। वहीं कपड़ा बाजार में भी चमक देखने को मिलेगी। व्यापारियों को दी गई तमाम राहत से उपभोक्ताओं के भी अच्छे दिन आने की उम्मीद बन गई है। इस बदलाव से रियल एस्टेट के साथ कपड़ा बाजार में भी उठाव बढ़ेगा। व्यापार जगत का कहना है कि जीएसटी काउंसिल के निर्णय छोटे उद्योगों को राहत मिलने से पूरे सेक्टर में पैसे का चलन बढ़ जाएगा।आम आदमी से लेकर कारोबारियों ने भी राहत महसूस की है।

नमकीन-मिठाई का कारोबार बढ़ेगा :
खाखरा, बिना ब्रांड वाले नमकीन पर 12 प्रतिशत से टैक्स घटाकर 5 प्रतिशत करने एवं फूड पैकेट पर 18 से घटाकर 5 प्रतिशत टैक्स करने का असर दिवाली पर दिखाई देने लगा है। नमकीन-मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि जीएसटी में टैक्स घटाने से समाज के छोटे तबके ज्यादा राहत मिली है।

कपड़ा बाजार :
जीएसटी में रेडीमड कपड़ों की बिक्री 1000 रुपए तक 5 प्रतिशत टैक्स व इससे ऊपर की खरीदी पर 12 प्रतिशत टैक्स से बाजार पर असर हो रहा था। मंथली रिटर्न से भी व्यापारियों को परेशानी हो रही थी, सरकार ने जो राहत दी है, उससे दिवाली कारोबार अच्छा होने की संभावना है।

बाजार में रेडीमेड और बाकी जैसे सूटिंग-शर्टिंग, साडियों के कारोबार का रेश्यो 50-50% है।
- कमल कुमार टडैय्या, थोक कपड़ा कारोबारी

रियल एस्टेट :
सरकार ने जिन छोटे उद्योगों को राहत दी है, उससे प्रॉपर्टी सेक्टर को भी फायदा मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रॉपर्टी की कीमतें पिछले कुछ समय से रूकी हुई है। रियल एस्टेट के जानकार बताते हैं, इस बार दिवाली तक राजधानी में प्रॉपर्टी की 20 फीसदी ग्रोथ देखने को मिलेगी।

इस राहत से ग्राहकों की मानसिकता में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
- मनोज सिंह मींक, प्रवक्ता, क्रेडाई भोपाल