सामने आए वीडियो में एक शख्स ने वीडियो में दिख रहे युवक से उनका नाम पूछा, जिसपर युवक ने जवाब दिया- राम सिंह राठौड़। वीडियो के पीछे शख्स ने युवक से फिर मास्क ना पहनने पर सवाल किया तो इसपर ऐसा जवाब मिला पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। युवक ने कहा कि, उनके पास खुद का मास्क है, जिसे वो जब जरूरत पड़े तब गा सकता है और जब चाहे हटा सकता है। इसके बाद युवक ने अपने निचले होठ को ऊपर करते हुए नाक पर रख लिया, जिससे उनकी नाक और मुंह होंठ के पीछे छिप गए। वैसे तो ये युवक द्वारा की गई लापरवाही वाला जवाब था, लेकिन कई लोग नियमों की अनदेखी से हटकर युवक का हुनर भी कह रहे हैं।