30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चन फैमिली की तीन पीढ़ियों ने की कालीबाड़ी में पूजा, नव्या नवेली ने परनानी के साथ की सेवा

big b family- महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार ने भोपाल स्थित काली बाड़ी में की पूजा-अर्चना...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 5 Oct 2022, 2:11 PM IST

bahhan.png

जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली नंदा पहुंचे भोपाल।

भोपाल। मध्यप्रदेश में दशहरे के दिन सुबह बुधवार को बच्चन फैमिली भोपाल पहुंची। उन्होंने न्यू मार्केट स्थित काली बाड़ी में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। बच्चन परिवार की तीन पीढ़ियों ने यहां एक साथ पूजा-अर्चना की। इनमें फिल्म एक्ट्रेस एवं राज्यसभा सांसद जया बच्चन, फिल्म एक्टर अभिषेक बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नंदा (navya naveli) भी मौजूद थीं।

राजधानी भोपाल में हर साल की तरह ही इस बार भी बच्चन फैमिली (bachhan faimily) भोपाल पहुंची। जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और जया की नातिन नव्या नंदा भी साथ थीं। इनके साथ ही जया बच्चन की मां इंदु भादुड़ी (indu bhaduri) भी मौजूद थी। इस मौके पर तीन पीढ़ियों ने एक साथ मां दुर्गा की पूजा की। नव्या नवेली नंदा अपनी परनानी के साथ माता का प्रसाद वितरित करती हुई नजर आई। जब अभिषेक बच्चन (abhishek bachhan) अपनी नानी से मिले तो काफी देर तक गले लगे। नानी अपने नातिन को आशीर्वाद देती हुई नजर आईं। इस मौके पर इंदू भादुड़ी की दो बेटियां भी थीं।

यहां देखें VIDEO

सिंदूर खेला में हुए शामिल

बुधवार को माता की विदाई से पहले सिंदूर खेला कार्यक्रम होता है। इसमें सुहागिन महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं देती हैं। दुर्गा पूजा भारत में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और विजया दशमी दुर्गा पूजा उत्सव के अंत का प्रतीक है। सिंदूर खेला का शाब्दिक अर्थ है ‘सिंदूर का खेल’ होता है। इसे खासतौर से बंगाली हिन्दू महिलाएं नवरात्रि के आखिरी दिन खेलती हैं। सिंदूर खेला के साथ धुनुची नृत्य की भी परंपरा है। मान्यता है कि इससे माता प्रसन्न होती हैं।

संधि पूजा में शामिल हुई नव्या नवेली

इससे पहले महाअष्टमी पर संधिपूजा का कार्यक्रम था। इसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली भी शामिल हुईं। मंगलवार को भी नवमीं की आरती, पूजा एवं पुष्पांजलि के साथ देवी मां की पूजा अर्चना हुई।