
मुख्य व हाट-बाजारों में पॉलीथिन का उपयोग, ठेकेदार को थमाया नोटिस
भोपाल/ औबेदुल्लागंज. केंद्र सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगातार अभियान चला रही है और गांधी जयंती से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध भी लग चुका है लेकिन गौहरगंज तहसील के सभी हाट-बाजारों व मुख्य बाजारों में सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग बेरोकटोक जारी है। गुरुवार को नगर में लगने वाले हाट-बाजार में करीब डेढ़ हजार सब्जी दुकानदार पॉलीथिन में रखकर सब्जियां लोगों को देते हैं। यहां एक ही दिन में कई क्विंटल पॉलीथिन की खपत होती है। सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को लगातार नुकसान हो रहा है।
कई क्विंटल पॉलीथिन बेचते हैं
गौहरगंज तहसील में लगने वाले करीब एक दर्जन हाट-बाजारों में पॉलीथिन विक्रेता अपने वाहनों से पॉलीथिन दुकानदारों को बेचने आते हैं। एक सप्ताह में पॉलीथिन विक्रेता कई क्विंटल पॉलीथिन बेचते हैं। फिर दुकानों से लोगों के घरों में यह पॉलीथिन पहुंचती है और अगले दिन यह पॉलीथिन घरों के बाहर कचरे के ढेर में व गांवों में खुले में यह खेतों के आसपास फेंक दी जाती है। रहवासियों का कहना है कि सबसे पहले इन पॉलीथिन विक्रताओं पर कार्रवाई होना चाहिए।
सोशल मीडिया- बाजार हो पॉलीथिन मुक्त
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता ब्रजमोहन गोहाटिया ने लिखा, मंडीदीप में फैक्ट्रियों द्वारा अभी भी पॉलीथिन का प्रोड्क्शन किया जा रहा है, जिस पर रोक लगनी चाहिए। दीवाटिया के संदीप नागर ने कहा, दुकानों पर कार्रवाई से पहले प्रशासन को पॉलीथिन बेचने वालों को पकडऩा चाहिए। पार्षद विजेंद्र गुर्जर ने कहा, हाट-बाजार में पॉलीथिन बंद होना चाहिए। उमाशंकर गौर ने कहा कि हाट-बाजार पॉलीथिन मुक्त होना चाहिए।
- हाट-बाजार के ठेकेदार को पॉलीथिन के संबंध में नोटिस दिया है। ठेकेदार से कहा है कि वह अगले हाट-बाजार से देखे कि पॉलीथिन का उपयोग नहीं हो।
सतीश मालवीय, सीएमओ नप
- हाट-बाजार के ठेकेदार को पॉलीथिन के संबंध में नोटिस दिया है। ठेकेदार से कहा है कि वह अगले हाट-बाजार से देखे कि पॉलीथिन का उपयोग नहीं हो।
सतीश मालवीय, सीएमओ नपा
- नगर के लोगों को चाहिए कि वह पुराने दिनों की तरह थैला लेकर बाजार सामान लेने के लिए निकले। इससे लोगों को थोड़ी परेशानी तो होगी, लेकिन प्रकृति एवं पर्यावरण के लिए अच्छा होगा।
आशीष दीक्षित, पूर्व पार्षद
- बाजार में आने-वाले ग्राहक ही पॉलीथिन की मांग करते है। पॉलीथिन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगे तो हमें भी पैसे की बचत होगी।
गणेश राजकुमार यादव, हाट-बाजार व्यापारी
Published on:
20 Nov 2019 07:51 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
