24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़पति बनने के लिए अपनाएं ये खास उपाय!

उपाय जो पैसे को आपकी ओर आकर्षित करते हैं...
5 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 6 Oct 2018, 7:25 PM IST

become karorpati

करोड़पति बनने के लिए अपनाएं ये खास उपाय!

भोपाल। आज के दौर में दूनिया का दूसरा भगवान पैसा बन बैठा है। ऐसे में हर कोई जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने की होड़ करता देखा जा सकता है। लेकिन तमाम तरह की कोशिशों के बावजूद कई लोगों के पास उतना पैसा नहीं आता है, जितनी वो मेहनत करते हैं।

इसके अलावा आज हर कोई करोड़पति बनना चाहता है। ऐसे में पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि ऐसे कई उपाय हैं जो पैसे को आपकी ओर आकर्षित करते हैं। लेकिन इस संबंध में जानकारी नहीं होने से हम जल्द अमीर होने से वंचित रह जाते हैं।

पंडित शर्मा के अनुसार नौकरी में तरक्‍की और संपत्‍ति में वृद्ध‍ि के लिए रव‍िवार को करने वाले कुछ उपाय बताए गए हैं। जिनसे हम जल्द अमीर यहां तक की करोड़पति भी बन सकते हैं।

इसके तहत रविवार के दिन काली चीजों का दान भी अच्‍छा बताया गया है। इससे शन‍ि देव की कृपा मिलती है। पंडित शर्मा के अनुसार रविवार को करने वाले 5 ऐसे खास उपाय हैं, जो आपको जिंदगी में बहुत आगे ले जाने के साथ ही आपको अमीर भी बनाएंगे...

ये हैं रविवार के उपाय...
- रविवार को सूर्य भगवान का द‍िन माना गया है। मान्यता है कि अगर हर रव‍िवार को सूर्य का व्रत किया जाए तो नौकरी में लगातार तरक्‍की मिलती है। इसके अलावा रविवार को व्रत करने से आंखों व त्‍वचा संबंधी रोग भी दूर रहते हैं।

- रविवार को काले कुत्ते या काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना डालना भी शुभ माना जाता है। मान्‍यता है क‍ि इससे जीवन की रुकावटें दूर होती हैं। यह भी माना जाता है कि रविवार के दिन तेल से बने पदार्थ गरीब व्यक्ति को खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

- रविवार रात को सोते समय एक गिलास दूध भरकर अपने सिरहाने रखें। सोमवार को सूर्योदय से पहले उठे और स्नान आदि से निवृत्त होकर दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें। 7 या 11 रविवार करने पर यह टोटका धन दिलाने वाला माना जाता है।

- किसी भी चीज के बुरे फल को को दूर करने के लिए रविवार के दिन काली चीजों दान करना चाहिए। रविवार को उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल, काले चने आद‍ि दान करने से शनिदेव प्रसन्‍न होते हैं।

- रविवार को शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं। माना जाता है क‍ि इससे धन, वैभव और यश में वृद्धि होती है। यह टोटका जहां जॉब करने वालों की ऑफिस में स्‍थ‍ित‍ि मजबूत करताा है, वहीं व्‍यापार को भी बढ़ाने वाला माना जाता है।

ऐसे रुपयों से भर से जाएगा आपका घर!...
वहीं अमीर बनने के लिए एक दूसरे उपाय के तहत लक्ष्मी-गणेश पूजन भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका रविवार से कुछ लेना देना नहीं है। लेकिन इस कार्य को किसी शुभ मुहूर्त में ही किया जाना फलदायक माना जाता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार सनातन धर्म में माता लक्ष्मी और गणेशजी की पूजा-अर्चना करके उनसे जीवन में सुख-शांति, धन-दौलत और खुशहाली का वरदान मांगा जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि लक्ष्मी-गणेश पूजन की एक खास विधि है, जो आपको जल्द लाभ प्रदान करती है...

जानिये ये खास विधि...
लक्ष्मी पूजन : मान्यता के अनुसार मां लक्ष्मी, सदा हम पर प्रसन्नता और संपदा की बौछार करती हैं। मां लक्ष्मी पूजन की शुरूआत बैकुंठपति श्री नारायण की पूजा द्वारा की जाती है।

कहा जाता है कि देवताओं और राक्षसों की लड़ाई में जब इंद्रदेव पराजय हुए तो राक्षसों ने उनकी सारी धन दौलत को छीन लिया। जिसके कारण देवों के राजा इंद्र को पहाड़ों की कंदराओं में शरण लेनी पड़ी।

अंत में इंद्र देव ने ब्रह्माजी से गुहार लगाई और उनकी सलाह अनुसार मां लक्ष्मी की पूजा की। इस पूजा-अर्चना के कारण अंततः इंद्रदेव को फिर से उनकी खोई हुई धन संपदा वापिस मिली।

भगवती महालक्ष्मी का मंत्र –
ॐ श्रीं हीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद।
प्रसीद श्रीं हीं श्रीं ॐ महालाक्ष्मै नमः।।

माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से उपासकों की इच्छाएं पूर्ण होती हैं। इसके अलावा धन-संपदा मिलने के साथ ही उपासकों का भाग्योदय भी होता है।

लक्ष्मी गणेश यंत्र...
जहां देवी लक्ष्मी, समृद्धि, धन, समृद्धि और खुशी का प्रतिनिधित्व करती है, वहीं भगवान गणेश बुद्धि, ज्ञान और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं। कहा जाता है कि इस यंत्र में दोनों देवी-देवताओं की सामूहिक शक्तियां समाहित है। लक्ष्मी गणेश यंत्र की पूजा करने से जीवन में संपत्ति, सफलता और शोहरत प्राप्त करने का आपका स्वप्न पूर्ण होता है।

जानकारों का कहना है कि यदि आप किसी बुरे दौर से गुजर रहे हैं या वित्तीय स्थिति आपके लिए चिंता का विषय बन रही है तो यह यंत्र आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा अपने भाग्य को आकर्षित करने की चाह रखने वाले लोगों के लिए भी यह एक प्रभावशाली यंत्र है।

गणेश पूजन : श्रीगणेश को विघ्नहर्ता माना जाता हैं। इसीलिए सभी प्रकार के शुभ कामों जैसे विवाह और गृह प्रवेश आदि के पहले उनकी पूजा जरूर की जाती है।

गणेशजी का मंत्र-
श्री गणेशाय नमः॥

इस मंत्र का प्रतिदिन शांत मन से 108 बार जाप करने से भगवान गणेशजी की कृपा प्राप्त होती है। हर कार्य स्वतः अनुकूल सिद्ध होने लगता है।

गणेश जी की पूजा के लिए आवश्यक पूजन सामग्री...
पूजा से जुड़ी अधिकांश सामग्रियां घर में ही उपलब्ध होती हैं। केवल कुछ ही चीजों को बाहर से मंगाने की जरुरत होती है। यहां हम आपको पूजा में प्रयुक्त होने वाली उन चीजों का महत्व बताते हैं।

श्री गणेश के किस पूजन से होता है कौन सा लाभ...
1. गणेशजी को जल का अभिषेक करने से जीवन में दुःख का नाश होता है। और सुख का आगमन होता है तथा जीवन में विद्या, धन, संतान और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

2. गणेशजी को सफेद पुष्प या जासुद अर्पण करने से कीर्ति मिलती है।

3. गणेशजी को दुर्वा अर्पण करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है, आर्थिक उन्नति होती है और संतान का सुख मिलता है।

4. गणेशजी को सिंदुर अर्पण करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

5. गणेशजी को धूप अर्पण करने से कीर्ति मिलती है।

6. गणेशजी को लड्डू अर्पण करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

ये भी हैं उपाय...
1. कौड़ियां : पीली कौड़ी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कुछ सफेद कौड़ियों को केसर या हल्दी के घोल में भिगोकर उसे लाल कपड़े में बांधकर घर में स्थित तिजोरी में रखें। कौड़ियों के अलावा एक नारियल की विधि-विधान से पूजा कर उसे चमकीले लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें।

2. शंख : शंख समुद्र मंथन के समय प्राप्त चौदह अनमोल रत्नों में से एक है। लक्ष्मी के साथ उत्पन्न होने के कारण इसे लक्ष्मी भ्राता भी कहा जाता है। यही कारण है कि जिस घर में शंख होता है वहां लक्ष्मी का वास होता है। घर में शंख जरूर रखें।

3. पीपल की पूजा : रविवार को शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाने के अलावा प्रति शनिवार को पीपल को जल चढ़ाकर उसकी पूजा करेंगे तो धन और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी।

4. कोण : घर का ईशान कोण हमेशा खाली रखें। हो सके तो वहां पर जलभरा एक पात्र रखें। चाहे तो वहां जल कलश भी रख सकते हैं।

5. बांसुरी : बांस निर्मित बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। जिस घर में बांसुरी रखी होती है, वहां के लोगों में परस्पर प्रेम तो बना रहता है और साथ ही सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।