3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले तीन राज्यों में अटल कलश यात्रा, यह है बीजेपी का नया प्लान

चुनाव से पहले तीन राज्यों में अटल कलश यात्रा, यह है बीजेपी का नया प्लान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 18 Aug 2018, 1:23 PM IST

atal

चुनाव से पहले तीन राज्यों में अटल कलश यात्रा, यह है बीजेपी का नया प्लान

भोपाल। मध्यप्रदेश में अटल कलश यात्रा निकालने और कई जिलों में श्रद्धांजलि सभाएं करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। बीजेपी का मकसद है कि चुनाव से पहले सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में अटलजी पर केंद्रीय कार्यक्रम किए जाएं।

दिल्ली में शनिवार को ऐसे ही कार्यक्रमों की रूपरेखा पार्टी की केंद्रीय इकाई तय कर रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से इस बात को लेकर चर्चा हो सकती है कि मध्यप्रदेश में अटल कलश यात्रा मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के साथ निकाली जाएगी या अलग से। क्योंकि जन आशीर्वाद यात्रा को उनके निधन के बाद स्थगित रखा गया है। वैसे बीजेपी अटल कलश यात्रा को मुख्यमंत्री की यात्रा से अलग ही रखना चाहती है। यह भी माना जा रहा है कि आगामी चुनाव को देखते हुए लोगों की संवेदनाओं पर भी पार्टी की नजर है।

मध्यप्रदेश से था खास लगाव
प्रदेश से अटल को खासा लगाव था। अपने गृह नगर ग्वालियर के साथ ही जीवन की प्रारंभिक शिक्षा स्थल बडऩगर, संसदीय क्षेत्र विदिशा के साथ ही भोपाल, इंदौर और सागर से भी उनका जुड़ाव था। भाजपा उनकी इन शहरों के साथ जुड़ी स्मृतियों के साथ जनता के बीच पहुंचना चाहती है।

बूथ स्तर पर सभाएं
पार्टी हर मंडल या बूथस्तर पर अटल की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाएं करने की योजना बना रही है। इनमें स्थानीय कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों के साथ उन लोगों को भी लाया जाएगा जो कभी न कभी अटल से जुड़े रहे हैं।
-भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री की चिता की राख प्रदेश की पवित्र नदियों में प्रवाहित करने की योजना भी बना रही है। इसमें नर्मदा, क्षिप्रा, चंबल शामिल हैं।

MP में अटल कलश यात्रा की तैयारी
भाजपा प्रदेशभर में अटल कलश यात्रा की भी तैयारी कर रही है। इसके माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री के अस्थिकलश प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में ले जाने का प्रस्ताव है। यहां बड़े आयोजन किए जाएंगे, ताकि लोग अपने नेता की अस्थियों को श्रद्धांजलि दे सकें। यह कार्यक्रम पार्टी अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक चलाने की योजना बना रही है।

-भाजपा कार्यालय में रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा रखने की योजना है, लेकिन इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। भाजपा इसको वृहद स्तर पर करने की योजना बना रही है। इस सभा में पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे।