18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भेल के सीनियर डीजीएम को भेजा जेल

सीबीआई ने 12 जनवरी को सीबीआई अदालत में चार्जशीट पेश की। डीजीएम मिश्रा कोर्ट पहुंचे थे, जिन्हें जेल भेज दिया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

image

rb singh

Jan 14, 2017


भेल.
भेल भोपाल यूनिट में करोड़ों के खरीदी घोटाले में गुरुवार को सीबीआई की अदालत में भेल के 13 अफसरों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई। अदालत ने भेल के एक वरिष्ठ अधिकारी डीजीएम बीके मिश्रा के पेश होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया। वहीं सप्लायर और अन्य आरोपी अफसरों को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।



मामला वर्ष 2008 से 2014 के बीच भेल के मटेरियल मैनेजमेंट विभाग का है। इसमें जीआई पाइप, टाइल्स,नल की टोंटी, फेन्सिंग पोल और वायर आदि की खरीदी चार गुना अधिक दर पर करने का आरोप है। मामला प्रकाश में आते ही प्रबंधन ने कमेटियां बनाकर जांच के बाद मामला भेल के चीफ विजिलेंस ऑफिसर (सीवीओ) को सौंपा। सीवीओ ने मामले को सीबीआई को सौंप दिया। मामले में पिछले महीने भेल के कुछ अफसरों के विभाग और घर पर छापे डाले गए थे। सीबीआई ने 12 जनवरी को सीबीआई अदालत में चार्जशीट पेश की। डीजीएम मिश्रा कोर्ट पहुंचे थे, जिन्हें जेल भेज दिया गया।




इन पर भी आरोप

मामले में भेल के वरिष्ठ प्रबंधक नमन मुकुल, वरिष्ठ प्रबंधक व्यास, वरिष्ठ अभियंता नोयडा युवराज मोहन, सेवानिवृत्त एएल विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त एजीएम आरके मेहतो, सेवानिवृत्त एजीएम डीके सोनी, सेवानिवृत्त डीजीएम वायडी पंवार एवं शंकर मशीनरी स्टोर्स व केशव ट्रेडर्स हमीदिया रोड भोपाल को दोषी पाकर इनके खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है।