
भोज यूनिवर्सिटी के पासआउट्स को आ रही नई समस्या
भोपाल. भोज ओपन यूनिवर्सिटी में बीएड स्पेशल कोर्स के पासआउट्स को नई समस्या सामने आ रही है। उनका परीक्षा परिणाम घोषित तो कर दिया गया, लेकिन ऑनलाइन अंकपत्र डाउनलोड नहीं हो रहे हैं। इसके सिवा एमपी ऑनलाइन से री-वैल्यूएशन के फार्म भी नहीं भर पा रहे हैं। एक महीने के अंदर ही री-वैल्यूशन के लिए आवेदन का प्रावधान होता है। यदि यह समस्या बनी रही तो स्टूडेंट्स पुनर्मूल्यांकन के लिए किस तरह आवेदन कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि भोज ओपन यूनिवर्सिटी में स्पेशल बीएड का परीक्षा परिणाम एक वर्ष से लंबित पड़ा था। पत्रिका एक्सपोज ने इससे संबंधित समाचार को 28 अगस्त के अंक में पेज तीन पर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में शीघ्रता करते हुए परिणाम प्रकाशित कर दिया था। अब न तो ऑनलाइन माक्र्सशीट डाउनलोड हो रही है और न ही एमपी ऑनलाइन से री-वैल्युएशन के लिए फार्म भरे जा रहे हैं। इससे स्टूडेंट्स परेशान हैं।
भोज ओपन यूनिवर्सिटी में दिव्यांगों के लिए स्पेशल बीएड पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस विशेष पाठ्यक्रम दो वर्षों का है। इस महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम में प्रतिवर्ष सैकड़ों विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं। इसी पाठ्यक्रम के 250 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम एक वर्ष से अटका हुआ था। परेशान स्टूडेंट्स ने विवि प्रशासन से लेकर कुलाधिपति तक सब जगह दौड़-भाग कर परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करवाने का प्रयास किया, लेकिन परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया था। परीक्षा परिणाम अटकने से उनका कॅरियर प्रभावित हो रहा था।
यदि समय से परीक्षा परिणाम घोषित हो जाता तो वे नौकरी के लिए आवेदन कर सकते थे। जिन्हें आगे पढऩा था, वे भी एडमिशन ले सकते थे। एक्सपोज में मामला प्रकाशित होने पर परीक्षा परिणाम तो घोषित कर दिया गया, लेकिन अंकपत्र डाउनलोड न होने व एमपी ऑनलाइन से री-वैल्युएशन के फार्म न भरे जाने से पासआउट्स के नौकरी के अवसर छूट रहे हैं। एक महीने के अंदर ही री-वैल्युशन का आवेदन करने का प्रावधान है। २९ सितंबर री-वैल्युएशन की अंतिम तारीख है।
परिणाम घोषित कर दिया गया था। यदि अंकतालिका डाउनलोड नहीं हो रहीं या एमपी ऑनलाइन पर री-वैल्यूएशन फार्म नहीं भरा जा रहा है, तो जो भी तकनीकी परेशानी होगी, उसे दिखवाकर ठीक कराया जाएगा।
- प्रो. रवीन्द्र कन्हेरे, कुलपति, भोज ओपन यूनिवर्सिटी
Published on:
13 Sept 2018 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
