
दिखी कृष्ण-लीला व शिव तांडव की झलक
भोपाल. भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले के सांस्कृतिक मंच पर रोजाना कालाकारों द्वारा सास्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। इसके तहत शुक्रवार को एचआर डांस ग्रुप द्वारा कृष्ण लीला और शिव तांडव की प्रस्तुति दी गई। साथ ही अन्य प्रस्तुतियों में बॉलीवुड सांग्स और फोग नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने हर प्रस्तुति के बाद तालियां बजाकर कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। भेल जनसेवा समिति द्वारा राजा भोज के नाम पर भोजपाल मेला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मेले का यह सफलतम पांचवां साल है। मेले ने बहुत ही कम समय में ही प्रदेश भर में अपनी अलग पहचान बना ली है। मेले में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके साथ ही पर्यावरण बचाने को लेकर संदेश भी दिया जा रहा है।
इनकी मेहनत ला रही रंग
मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, सुनील शाह, जाहिद खान, देवेन्द्र चौकसे, रेहान खान, शैलेन्द्र सिंह जाट, दीपक बैरागी, महेन्द्र नामदेव, चंदन वर्मा, आफताब सिद्दीकी, अखिलेश नागर, नीलम चौकसे, विनय सिंह, मधु भावनानी, सुभाष दरवई, वाहिद खान, केश कुमार शाह, नीरज ठाकुर, खुशीलाल राजपूत आदि शामिल हैं।
लोगों को लुभा रहे है झूले, एसियाड सर्कस
मेेले में मनोरंजन के विभिन्न साधन समिति के प्रयासों से उपलब्ध कराए गए हैं। मेले में एशियाड सर्कस, स्विंग, रिवालविंग टॉवर, रेंजर, ट्रेन, ड्रेगन, स्टाईकिंग कार, युवाओं का मनपसंद और चहेता झूला ब्रेक डांस, हेलिकाप्टर मनोरंजन का केन्द्र हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों की श्रंृखला में एक से बढकऱ एक व्यंजनों और खान-पान के स्टॉल लगाए गए हैं। प्रापर्टी ऑटो मोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, क्रॉफ्ट, हैंडलूम, टेलिकॉम, आर्ट गैलरी व खेलकूद के स्टॉल भी लोगों को लुभा रहे हैं।
सुबह-शाम चलता है सफाई अभियान
मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेले में दिन में दो बार मुख्य रूप से सफाई अभियान चलाया जाता है। इसके तहत एक बार सुबह और दूसरी बार शाम 6 बजे से समिति सदस्यों द्वारा मेले में साफ-सफाई की जाती है।
ईनामी योजना का लकी ड्रा 14 को
मेले में चल रहे विशेष ईनामी योजना का लकी ड्रा 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर खोला जाएगा। ईनामी योजना में दो पहिया वाहन, फ्रीज, वाशिंग मशीन, मोबाइल सहित कई उपहार विजेताओं के लिए रखे हैं।
Published on:
04 Jan 2020 08:36 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
