दरअसल एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने सीआईएसएफ को एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की सूचना दी। जिसके तत्काल बाद सीआईएसएफ के कमांडों दस्ते की साथ काउंटर टेरोरिस्ट ग्रुप(सीटीजी), एंटी टेरोरिस्ट स्कॉट( एटीएस), बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्कॉट(बीडीडीएस) के जवानों के साथ इन एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोपहर 1.30 बजे शुरू हुए इस मिशन को कामयाबी मिली और दोपहर 3.30 बजे आतंकियों के मिशन को फैल कर दिया गया।