17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिग्विजय सिंह के खिलाफ एक्शन लेगा बजरंग दल, भार्गव बोले- पाकिस्तान में घर लेकर बस जाएं वो

दिग्विजय सिंह को जासूसी वाले बयान पर कोर्ट में घसीटेगी बजरंग दल
2 min read
Google source verification
d6_1.jpg

भोपाल/ ISI जासूसी मामले में अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह घिर गए हैं। दिग्विजय विरोधियों के निशाने पर हैं। लेकिन वो अपनी बात पर अभी भी अड़े हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि जितने भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पाए गए हैं, बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी के लोग वो आईएसआई से पैसा ले रहे हैं। इस पर ध्यान दीजिए। जासूसी मुसलमान कम गैर मुसलमान ज्यादा कर रहे हैं। अब दिग्विजय सिंह के इस बयान के विरुद्ध बजरंग दल ने कोर्ट जाने का फैसला किया है।

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर शिवराज सिंह ने कहा है कि दिग्विजय सिंह की खुद की मानसिकता पाकिस्तान के साथ खड़े रहने की है। उनके नेता राहुल जी ने भी धारा 370 के मामले में ऐसा बयान दिया कि उसका उपयोग पाकिस्तान ने किया। ऐसे नेता की बात का क्या जवाब देना, देश सच जानता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस की देशभक्ति को पूरा देश जानती है।

बजरंग दल जाएगा कोर्ट
वहीं, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बयान पर बजरंग दल संयोजक सोहन सोलंकी ने कहा कि इस बयान को लेकर वे दिग्विजय सिंह के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। कांग्रेस दिग्विजय को पार्टी से निकाले, अगर ऐसे बयान देना है तो दिग्विजय सिंह पाकिस्तान जाएं। साथ ही कहा कि ये वही दिग्विजय सिंह है जिन्होंने बाटला हाउस एनकाउंटर को फर्जी एनकाउंटर बोलकर सेना और पुलिस का मनोबल तोड़ने और आतंकवादियों का मनोबल बढ़ाने जैसा देशद्रोही कार्य किया था।

बातों में गहराई
मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि आरएसएस और आईएसआई को लेकर दिग्विजय सिंह का गहरा अध्ययन है। उनके दृष्टिकोण पर सवाल नहीं उठाए जा सकते हैं। ओवैसी जैसे नेता भी बीजेपी-संघसे मिले हुए हैं।

राकेश सिंह ने बोला हमला
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा कि उनके जैसे अप्रासंगिक व्यक्ति के बयान पर भी प्रतिक्रिया देनी पड़ती है। कांग्रेस के लोग किस पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा पर। उस पार्टी पर जिसके लिए राष्‌ट्रहित सर्वोपरि है। सारा देश जानता है कि यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व वाली पार्टी और सरकार है, जिसकी राष्ट्रभक्ति और प्रतिबद्धता पर पूरा विश्व लोहा मानता है।

पाकिस्तान चले जाएं
वहीं, नेता प्रतिपक्ष गोपल भार्गव ने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह को अब सलाह दूंगा कि अगर उन्हें पाकिस्तान से इतना ही प्रेम है तो वो पाकिस्तान में चले जाएं। उन्होंने यह भी कहा है कि पाकिस्तान में ही घर लेकर बस जाएं। उनके इस बयान की वजह से कांग्रेस अब देश में चार सीटों पर बचेगी। भार्गव ने कहा कि शायद अपनी हार के सदमे से अभी तक उभरे नही है। अनर्गल बयानबाजी कर लाइम लाइट में बने रहना चाहते है। प्रदेश की जनता जिसे नकार चुकी।