31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब देश के कई शहरों से एयर कनेक्टिविटी से जुड़ा भोपाल, इन शहरों के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट

भोपाल से जबलपुर, ग्वालियर और बिलासपुर सीधे कनेक्ट हो गए हैं। साथ ही,एयर इंडिया ने अपनी दिल्ली-भोपाल पुणे फ्लाइट को भी सप्ताह में 6 दिन के लिए शुरु करने का फैसला लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Jun 2022, 5:50 PM IST

News

अब देश के कई शहरों से एयर कनेक्टिविटी से जुड़ा भोपाल, इन शहरों के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट

भोपाल. भारत सरकार देशभर में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में नागर विमान एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले भी प्रदेशभर में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की बात कह चुके हैं। इसी वादे के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से देश के 13 शहरों के लिए सीधे एयर कनेक्टिविटी शुरु की गई है।

इन शहरों से सीधे जुड़ेगा भोपाल

बता दें कि अब भोपाल से जबलपुर, ग्वालियर और बिलासपुर सीधे कनेक्ट हो गए हैं। साथ ही,एयर इंडिया ने अपनी दिल्ली-भोपाल पुणे फ्लाइट को भी सप्ताह में 6 दिन के लिए शुरु करने का फैसला लिया है। ये फ्लाइट सिर्फ शनिवार को छोड़कर सभी दिन चलाई जाएगी। जानकारी के अनुसार, भोपाल से मुंबई, आगरा, दिल्ली, हैदराबाद, प्रयागराज, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे ग्वालियर, रायपुर, बिलासपुर, जबलपुर, अहमदाबाद जैसे शहरों सीधे तौर पर जुड़ जाएंगे।

यह भी पढ़ें- दोस्तों ने एक-दूसरे की पत्नियों से किया रेप, पहले ने पति के एक्सीडेंट होना बताया, दूसरे घर में घुसकर किया दुष्कर्म

जल्द ही निजी कंपनियां भी सुरु करेंगी फ्लाइट

वहीं, 13 शहरों के लिए भोपाल से एयर कनेक्टिविटी को लेकर राजा भोज एयरपोर्ट अधिकारी का कहना है कि, भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट सर्व सुविधा युक्त है और अन्य सुविधाएं भी धीरे-धीरे यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही साथ विभिन्न कंपनियां भी जल्दी ही अन्य और फ्लाइट भोपाल में चालू करने वाली हैं, जिसका सीधा फायदा भोपाल और आसपास के लोगों को मिल सकेगा।

पत्नी लड़ना चाहती है पार्षद चुनाव, नोड्यूज न मिलने से खफा युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, देखें वीडियो