
दोस्तों ने एक-दूसरे की पत्नियों से किया रेप, पहले ने पति के एक्सीडेंट होना बताया, दूसरे घर में घुसकर किया दुष्कर्म
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दो दोस्तों द्वारा एक-दूसरे की पत्नी के साथ रेप की घटना को अंजाम देने मामला सामने आया है। बता दें कि, जिले के डबरा में एक दोस्त ने महिला से उसके पति का एक्सीडेंट होने की झूठी खबर दी और अपने साथ गाड़ी पर बैठाकर ग्वालियर ले आया। रास्ते में सुनसान जगह ले जाकर उसने महिला के साथ रेप किया। महिला ने थाने में उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवा दिया। इसके बाद आरोपी की पत्नी ने भी पति के दोस्त के खिलाफ घर में घुसकर रेप करने का मामला दर्ज कराया है।
पति के एक्सीडेंट की झूठी खबर का झांसे में लेकर डबरा में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत के अनुसार, 16 मई को वो घर पर अकेली थी। पति का दोस्त अपने एक साथी के साथ उसके घर आया और उसने कहा कि, उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है, वो गंभीर हालत में है और तुम्हें बुला रहा है। इसलिए तुम मैरे साथ तुरंत चलो। महिला का कहना है कि, पति के दोस्त की बात मानकर वो दोनों युवकों के साथ बाइक पर सवार होकर अस्पताल के लिए निकल गई।
पीड़ित महिला के अनुसार, डबरा से ग्वालियर जाने वाले रास्ते पर बीच में सिमरिया टेकरी पर उन्होंने बाइक रोक दी। पीड़िता के अनुसार, उसने बाइक रोकने का कारण पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि, बस थोड़ा काम है और सुनसान जगह ले गए। यहां पहले पति के दोस्त ने उसके साथ रेप किया, फिर उसके साथी ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता के अनुसार, इस दौरान उसने शोर मचाया तो कुछ लोग वहां आ गए, जिसके चलते दोनों वहां से भाग निकले। महिला का कहना है कि, बदनामी के डर से उसने इस बात को छुपाने का प्यास किया, बावजूद इसके आरोपी अब उसे ब्लैकमेल करके दौबारा रिलेशन बनाने का दबाव बना रहे हैं। उनकी ब्लेकमैलिंग से तंग आकर महिला ने डबरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
आरोपी की पत्नी ने भी दर्ज कराई शिकायत, बोली- पति के दोस्त ने लिए न्यूड फोटो
वहीं, आरोपी युवक की पत्नी द्वारा भी पीड़िता के पति पर रेप का केस दर्ज कराया गया है। महिला का आरोप है कि, उसके पति को पत्नी से रेप के केस में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद पति के दोस्त ने उसके साथ रेप किया है। महिला का आरोप है कि, 29 मई को वो अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान पति का दोस्त और आरोपी उसके घर में घुस आया और उसने रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि, रेप के दौरान उसके न्यूड फोटो भी लिये गए हैं। इन्हीं तस्वीरों के जरिए अब आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर कई बार रेप कर चुका है।
पत्नी लड़ना चाहती है पार्षद चुनाव, नोड्यूज न मिलने से खफा युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, देखें वीडियो
Published on:
13 Jun 2022, 2:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.