भोपाल। 6 साल के रचित को ये पता ही नहीं है गैस त्रासदी क्या है। फिर भी यह 34 साल पहले यूनियन कार्बाइड से निकली जहरीली गैस का दर्द झेल रहा है। रचित का एक हाथ और पांव ठीक से काम नहीं करता। कुछ भी पूछो उसे बहुत कम समझ आ रहा था। इस बच्चे की मां रानू के ये बात कहते हुए आंसू झलक आए। रानू और पिता गैस पीडि़त हैं। छोला में रहने वाली रानू ने बताया कि जब रचित का जन्म हुआ तो वह कई दिनों में कोमा में था।