
MP के इस स्टेशन को मिला 'ईट राइट स्टेशन' का दर्जा, मिली 4 स्टार रेटिंग, FSSAI ने किया प्रमाणित
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी में स्थित भोपाल जंक्शन को 'ईट राइट स्टेशन' का दर्जा मिला है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और टिकाउ भोजन सुनिश्चित करने के चलते फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( FSSAI ) द्वारा भोपाल स्टेशन को ईट राइट स्टेशन का सर्टिफिकेट दिया गया है।
पश्चिम मध्य रेल के भोपाल स्टेशन को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एफएसएसएआई की ओर से ये प्रमाण पत्र दिया गया है। आपको बता दें कि, ईट राइट मूवमेंट के तहत भोपाल स्टेशन को उच्च गुणवत्ता मानकों पर प्रमाणित ईट राईट स्टेशन का गौरव प्राप्त हुआ है।
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को भी मिल चुका ये प्रमाण
इस सर्टिफिकेट के मिलने से भोपाल स्टेशन पर अब रेल यात्रियों को उच्च मानकों पर जांची परखी खानपान सामग्री ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगा। आपको बता दें कि, इससे पहले रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को भी ईस्ट राइट स्टेशन से सर्टिफिकेशन प्राप्त करने का गौरव हासिल हो चुका है।
यहां 151 बुजुर्ग जोड़ों ने लिए 7 फेरे, झूमकर नाचे नाती - पोते, वीडियो वायरल
Published on:
3 Nov 2022, 9:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.