28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती बस में लड़की-कंडक्टर के बीच दे-दना दन, देखें वीडियो

बीसीएलएल (BCLL) की बस के कंडक्टर और लड़की के बीच मारपीट...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 14 Apr 2023, 4:35 PM IST

bhopal.jpg

भोपाल. भोपाल में चलने वाली BCLL (बीसीएलएल) की बस में एक लड़की व कंडक्टर के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। चलती बस में लड़की व कंडक्टर के बीच जमकर थप्पड़ व घूंसे चले जिसका बस में ही सवार किसी यात्री ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विवाद के बाद कंडक्टर बस को सीधे पुलिस थाने ले गया। बताया जा रहा है कि जिस लड़की से कंडक्टर का विवाद हुआ वो खुद को आरटीओ अधिकारी बताकर बस में यात्रियों की टिकट चेक कर रही थी।

चलती बस में लड़की-कंडक्टर में मारपीट
मामला भोपाल के हबीबगंज इलाके का है। जहां शुक्रवार को चलती बस में एक युवती खुद को आरटीओ अधिकारी बताकर यात्रियों की टिकिट चेक कर रही थी। बस के कंडक्टर ने जब युवती को टिकिट चेक करने से मना किया तो लड़की भड़क गई और खुद को आरटीओ अधिकारी बताते हुए कंडक्टर पर रौब झाड़ना शुरु कर दिया। बस का फिटनेस रद्द करने की धमकी देते हुए कंडक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। इससे विवाद बढ़ गया और फिर कंडक्टर ने भी लड़की को थप्पड़ जड़ दिया और कुछ ही देर में दोनों के बीच थप्पड़ और घूंसे चलने लगे।

देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जिस वक्त बस में लड़की व कंडक्टर के बीच मारपीट हो रही थी तब बस में और भी यात्री सवार थे जिनमें से किसी ने मारपीट की इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं बस में हुई मारपीट की इस घटना के बाद ड्राइवर बस को सीधे पुलिस थाने ले गया जहां पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है। उसके पास एक हॉस्पिटल का आईडी कार्ड मिला है और हाथ में ड्रिप भी लगी हुई थी जिससे आशंका है कि लड़की मानसिक रूप से विक्षिप्त है और किसी हॉस्पिटल से भाग कर आई है।

देखें वीडियो-