30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से शुरू हुई भोपाल गोवा के लिए डाइरेक्ट फ्लाइट, 1 घंटे 50 मिनट में पहुंचेंगे

Flights Goa Flight : सर्दियों में जमकर हॉलीडे का लुत्फ उठाने के लिए अब आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा। दरअसल राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोवा के लिए रविवार यानी एक दिसंबर से डायरेक्ट उड़ान शुरू हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 1 Dec 2024, 9:29 AM IST

Bhopal-goa flight started

Bhopal Goa Flight : सर्दियों में जमकर हॉलीडे का लुत्फ उठाने के लिए अब आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा। दरअसल राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोवा के लिए रविवार यानी एक दिसंबर से डायरेक्ट उड़ान शुरू हो गई है। इसका फायदा शहरवासियों के साथ-साथ यहां से आवाजाही करने वाले पर्यटकों को होगा।

ये भी पढें - जारी हुई सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के आठ विषयों की आंसर की, कैंडिडेट के पास सिर्फ तीन दिन

राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट(Raja Bhoj International Airport) से गोवा के लिए रविवार यानी एक दिसंबर से डायरेक्ट उड़ान(Bhopal Goa Flight) शुरू हो जाएगी। इंडिगो ने इसी साल इस उड़ान को चालू कर अचानक बंद कर दिया था। एक दिसंबर से एयर इंडिया ने 5500 रुपए में प्री बुकिंग शुरू की है जिसके लिए यात्रियों में उत्साह की लहर है। सांसद आलोक शर्मा और एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी रविवार को कार्यक्रम में इस उड़ान के यात्रियों का स्वागत कर गोवा के लिए रवाना करेंगे।

1 घंटे 50 मिनट का सफर

एक दिसंबर से शुरू हो रहे विंटर शेड्यूल में देश के अन्य शहरों के लिए कनेक्टिविटी शुरू होने की उमीद की जा रही है। एयर इंडिया और इंडिगो ने इसके लिए अब हैदराबाद, पूणे के लिए स्लॉट लिया है। एयर इंडिया गोवा के लिए 180 सीटों वाली डायरेक्ट लाइट शुरू करेगी। भोपाल से गोवा की दूरी 1 घंटे 50 मिनट में पूरी होगी।

ये भी भरेंगी उड़ानें

इंडिगो गोवा - दोपहर 3.20 बजे 1 दिसंबर से
एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरू सुबह 10.00 बजे 15 दिसंबर से
एयर इंडिया एक्सप्रेस मुंबई दोपहर 12.25 बजे 15 दिसंबर से
एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद दोपहर 2.30 बजे 15 दिसंबर से
एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली सुबह 7.55 बजे 15 जनवरी 25 से