3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल से लखनऊ के लिए फ्लाइट अब जुलाई से, बुकिंग भी हुई शुरू

उन के चलते निरस्त हुई थी निरस्त, दो जून से शुरू होगी एयर इंडिया की मुंबई और इंडिगो की हैदराबाद फ्लाइट  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Vikas Verma

•

Updated: 27 May 2020, 2:13 AM IST

bhopal to lucknow flight news schedule

भोपाल से लखनऊ के लिए फ्लाइट अब जुलाई से, बुकिंग भी हुई शुरू

भोपाल. इंडिगो द्वारा 30 मार्च से शुरू की जाने वाली भोपाल-लखनऊ फ्लाइट लॉकडाउन के चलते रद्द हो गई थी। इंडिगो ने अब इस रूट पर 2 जुलाई से फ्लाइट शुरू करने का निर्णय लिया है। इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। शाम 4 बजे लखनऊ से चलकर शाम 5.30 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी में भोपाल से यह फ्लाइट शाम 6 बजे रवाना होकर शाम 7.15 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

इंडिगो: हैदराबाद के लिए सप्ताह में तीन दिन शाम 5.40 बजे फ्लाइट
इंडिगो की हैदराबाद फ्लाइट भी 2 जून से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। यह फ्लाइट शाम 5.40 बजे रवाना होकर रात 8 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। इंडिगो की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू हो
गई है।
एक जुलाई से इंडिगो की मुम्बई के लिए दो फ्लाइट शुरू होंगी
इंडिगो की भोपाल से दिल्ली के बीच शाम 4 बजे जाने वाली फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन संचालित होगी। वहीं 1 जुलाई से मुम्बई के लिए भी सुबह 8.45 और शाम 5.25 बजे जाने वाली फ्लाइट्स शुरू होगी। इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

एयर इंडिया: मुंबई फ्लाइट हफ्ते में दो दिन जाएगी
एयर इंडिया की मुम्बई फ्लाइट 2 जून से संचालित होगी, इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह फ्लाइट प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को रात 9.25 बजे संचालित होगी।

शनिवार को एयर इंडिया की कोई फ्लाइट नहीं
प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को दिल्ली के लिए रात 8.20 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट है। जबकि मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को दोपहर 12.15 बजे दिल्ली की उड़ान है। प्रत्येक शनिवार को एयर इंडिया की दिल्ली के लिए एक भी फ्लाइट नहीं है।

दिल्ली से आए 138, रवाना हुए 104 यात्री
25 मई से घरेलू उड़ाने शुरू होने के बाद मंगलवार को भी राजा भोज एयरपोर्ट से इंडिगो, एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स ने उड़ान भरी। दिल्ली से दो फ्लाइट्स आईं। इनसे 242 यात्री आए, इसमें दिल्ली से आने वाले 138 और दिल्ली जाने वाले 104 यात्री शामिल थे। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक दोपहर में आई एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट से 45 यात्री भोपाल आए और 57 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहीं शाम को आई इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट से 93 यात्री भोपाल आए और भोपाल से 47 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसके अलावा मंगलवार से शुरू होने वाली मुम्बई व हैदराबाद उड़ान को पहले ही रद्द कर दिया गया था।