27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / True Story: पुलिस को मिल रहा था यहां से खतरनाक सिग्नल, पहुंची तो रहस्य आ गया सामने

True Story: पुलिस को मिल रहा था यहां से खतरनाक सिग्नल, पहुंची तो रहस्य आ गया सामने

Bhopal True Story: एक सिग्नल ने पहले तो भोपाल पुलिस को हैरान किया फिर इस कदम से जिसको तलाश रही थी उसका रहस्यमयी सच बाहर आ गया। आइये पढ़ते हैं पूरी कहानी पुलिस वालों की जुबानी..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Nisha Rani

•

Updated: 1 Apr 2024, 6:04 PM IST

drown-1.jpg

भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र के महाबली नगर का किशोर अक्षित पाटिल शनिवार को रंगपंचमी को होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ कलियासोत नदी में नहाने गया था। कुछ देर बाद दोस्त तो लौट आए पर अक्षित नहीं लौटा। काफी देर बाद अक्षित के घरवालों ने पूछताछ की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर घर वालों ने अन्य जगहों पर खोजबीन की, आखिर में पुलिस को गुमशुदा होनी की शिकायत दी।


कोलार थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि शनिवार दोपहर को महाबली नगर निवासी 13 वर्षीय अक्षित पाटिल के पिता सुनील पाटिल ने उसके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। अक्षित के पिता ने पुलिस को बताया था कि अक्षित तीन दोस्त के साथ रंगपंचमी मनाने के बाद कलियासोत नदी मे नहाने गया था। बाद में उसके दोस्त लौट आए, लेकिन अक्षित घर नहीं आया। इस पर हम लोगों ने उसके दोस्तों से पूछताठ की, लेकिन उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया। इस पर उसकी हर जगह तलाश कि लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने अक्षित के मोबाइल लोकेशन को तलाशा तो उसके मोबाइल का सिग्नल मिल गया। इसके बाद नदी से किशोर का शव मिला, जिसकी पहचान करा दी गई है।


पुलिस के अनुसार नहाने के लिए अक्षित तीन साथियों के साथ अमरनाथ कॉलोनी के पास बने नए ब्रिज के नीचे पहुंचा था। इसी दौरान वह डूब गया और उसके साथी घबरा गए। दूसरे बच्चे घर तो लौट आए लेकिन डर के कारण घटना की जानकारी नहीं दी।