6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: राजधानी में भारत बंद की रात लगी आग, दमकलों का पानी तक हुआ खत्म…

देर रात तक आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत रही जारी...
2 min read
Google source verification
Aag in MP

Breaking: राजधानी में भारत बंद की रात लगी आग, दमकलों का पानी तक हुआ खत्म...

भोपाल। भारत बंद यानि गुरुवार 6 सितंबर-शुक्रवार 7 सितंबर की दरमियानी रात मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के विट्ठल मार्केट में अचानक आग लग गई। यह आग दशहरा मैदान में मेले के लिए बन रहे टेंट में आग लग गई।

आग लगने के कारण के बारे में अब तक कोई सटीक सूचना सामने नहीं आई है। वहीं आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। आग की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां पहुंची दमकलों में से 2 का पानी आग बुझाने की कोशिश के चलते खत्म हो गया, लेकिन आग नहीं बुझी।

सूचना पर पहुंची दमकल..
सूचना मिलते ही मौके पर नगर निगम फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंच गई। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू पाने से पहले ही दो दमकलों का पानी तक खत्म हो गया। वहीं कुछ लोगों का कहना है ये आग शॉर्ट सर्किट या किसी के कुछ जलाने से लगी है।

एक व्यक्ति घायल...
घटना में एक व्यक्ति मामूली रूप से झुलसा है। वहीं इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि यहां आगे बुझाने के उपकरण ही नहीं थे। ऐसे में जब तक दमकल पहुंची तब तक आग अपना भीषण रूप ले चुकी थी।

इस दौरान आग की लपटें बहुत दूर से ही दिख रहीं थी। काफी रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके चलते यहां रखा लकड़ी का सामान पूरी तरह से जल गया। वहीं देर रात तक आग को बुझाने के प्रयास चलते रहे।

इससे पहले यहां लग चुकी है आग...
वहीं इससे कुछ माह पहले ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अलकापुरी इलाके में झुग्गियों भीषण आग लग गई थी, जिसमें करीब 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं।

अलकापुरी इलाके के गेट नम्बर दो पर झुग्गियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने करीब 200 से ज्यादा झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।

वहीं इस दौरान आग लगने से झुग्गी में रहने वालों में हाहाकार मच गया था। हांलाकि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन काफी मुश्किलों के बाद आग पर काबू पाया जा सका था।