22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG NEWS: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, MP के 25 नेता कांग्रेस में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव 2019: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश की 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की पूरी तैयारी कर ली है, इस बीच बसपा को बड़ा झटका लगा...
less than 1 minute read
Google source verification
bsp congress MP lok sabha election 2019

BIG NEWS: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, MP के 25 नेता कांग्रेस में हुए शामिल

भोपाल. मध्यप्रदेश में एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले कांग्रेस की ताकत में इजाफा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ बसपा को बड़ा झटका लगा। मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक चुके सपा-बसपा गठबंधन को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश सखवार समेत करीब 25 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। लोकसभा चुनाव में बसपा प्रदेश की 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुकी है...

भाजपा ने सांसदों से मांगा रिपोर्ट कार्ड

भाजपा अपने सांसदों का फाइनल रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में जुट गई है। पहले मोदी एप पर कामकाज का ब्योरा लिया गया और अब उन्हें एक फार्म देकर कहा गया है कि वे क्षेत्र में किए गए कामकाज की जानकारी दें। पार्टी टिकट बांटने से पहले सांसदों के रेकार्ड पर भी नजर डालेगी।

साधेंगे जातिगत समीकरण

भाजपा ने फार्म में सांसदों से उनके लोकसभा क्षेत्र के जातिगत समीकरण भी पूछे हैं। इसमें उस संसदीय क्षेत्र की पांच प्रमुख जातियों और उसका प्रतिशत मांगा गया है। जाहिर है पार्टी टिकट वितरण के दौरान उस संसदीय क्षेत्र के जातिगत समीकरणों को भी ध्यान में रखेगी। इसके साथ यह भी पूछा गया है कि उनके संसदीय क्षेत्र में कौन-कौन विधायक हैं और उसे कितने वोट मिले थे।