
Soyabean MSP : मध्यप्रदेश के सोयाबीन किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार अक्टूबर माह के आखरी सप्ताह में सोयाबीन को एमएसपी पर खरीदेगी। मोहन सरकार ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट बैठक मे केंद्र सरकार से सोयाबीन को एमएसपी पर खरीदने की दरख्वास्त की थी। बैठक के थोड़ी देर बाद ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोयाबीन को एमएसपी में खरीदने की घोषणा की थी।
बता दें कि, सोयाबीन को एमएसपी में खरीदने की तारीख को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल में पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक सोयाबीन की खरीद करने का निर्णय लिया है। किसान पोर्टल पर इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगी। सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव वीरा राणा ने इस संबंध में एक बैठक ली और खरीदी केंद्रों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर तारीखों की जानकरी की। उन्होंने लिखा कि 'प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी का कार्य 25 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा।' उन्होने आगे अधिक जानकारी देते हुए लिखा कि 'मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव वीरा राणा की अध्यक्षता में खरीदी कार्य के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।'
बता दें कि, सीएम मोहन यादव ने राज्य सरकार द्वारा सोयाबीन की खरीदी करने की बात कही थी। उन्होंने ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सदैव किसानों की चिंता की है। इसी क्रम में सोयाबीन खरीदी के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ₹4,892 प्रति क्विंटल की प्रस्तावित MSP को कल केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा गया था, जिसे तुरंत आज स्वीकृति मिल गई है।'
Updated on:
13 Sept 2024 02:12 pm
Published on:
13 Sept 2024 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
