
भोपाल@जीतेंद्र चौरसिया की रिपोर्ट...
गेंहू, चना, सरसों और मसूर की तत्काल खरीदी करने और किसानों के खातों में भुगतान राशि अविलम्ब जमा करने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नही होना चाहिए। उन्हें खरीदी केंद्र तक जाने के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करना पड़े। यदि आवश्यक हो तो खरीदी केन्द्रों की संख्या भी बढायें। चौहान यहां मंत्रालय में संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों से वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर रहे थे।
1700 करोड़ से ज्यादा राशि...
चौहान ने मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना को किसानों के लिये ऐतिहासिक और जीवन बदलने वाली योजना बताते हुए कहा कि सात लाख से ज्यादा गेंहू उत्पादक किसानों और 2.82 लाख धान उत्पादक किसानों के खातों में 1700 करोड रुपए से ज्यादा राशि दी जाएगी।
यह राशि पिछले साल समर्थन मूल्य पर खरीदे गये 67 लाख 21 हजार मीट्रिक टन गेंहूं पर 200 रूपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त दी जा रही है।
ये भी बोले...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जरूरी नहीं है कि किसान अपना गेहूं मंडी में समर्थन मूल्य पर बेचें। किसान को अगर कहीं ज्यादा दाम मिलते हैं तो वह बाजार में भी अपना गेहूं बेच सकते हैं। ऐसे मामले में भी सरकार किसान को 265 रुपए प्रति क्विंटल अलग से देगी।
इसके लिए 10 जून को किसानों के खाते में गेहूं के दाम की यह राशि डाली जाएगी। सीएम चौहान ने ये बातें मंत्रालय में कलेक्टरों, संभागायुक्तों और कृषि व सहकारिता विभाग के अफसरों का साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा के दौरान कहीं।
मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीदी के लिए की गई व्यवस्था से संतुष्टि जताते हुए कहा कि अच्छा काम करने के लिए राज्य और जिला टीमों को बधाई देते हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों के हित में यह एतिहासिक निर्णय है। अतिरिक्त राशि वितरण की शुरूआत 16 अप्रैल को शाजापुर जिले से होगी। सभी जिलों की मंडियों में कार्यक्रम के सीधे प्रसारण देखने के लिये व्यवस्था की गई है।
किसानों के लिए इस दिन उत्सव का माहौल होगा। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा अवसर आ रहा है। इसी प्रकार धान उत्पादक किसानों को 200 रूपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि के भुगतान का वितरण बालाघाट जिले के बारासिवनी से 15 अप्रैल से होगा। करीब 72 हजार धान उत्पादक किसानों को 57 करोड 87 लाख से ज्यादा का भुगतान किया जाएगा।
किसानों के खातों का सत्यापन करें
मुख्यमंत्री ने संभागायुक्तों और कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे किसानों के खातों का सत्यापन करवा लें ताकि उनके खातों में राशि देने में अड़चन नहीं आए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में गेंहू और अन्य उपजों की सरकारी खरीद के लिये की गई प्रभावी व्यवसथाओं के लिये संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि खरीदी की व्यवस्था पूरे देश में अनुकरणीय है।
उपार्जन में तेजी लाना जरूरी है ताकि अविलम्ब उपजों का भण्डारण हो जाये और किसानों के खातों में पैसे पहुंच जायें। एक मई से सभी जिलों में विकास यात्राओं का आयोजन वीडियो कांफ्रेंस में बताया गया कि एक से दस मई तक सभी जिलों में विकास यात्राओं का आयोजन होगा।
CM चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश असंगठित मजदूर कल्याण योजना की चर्चा करते हुए कहा कि यह उनके जीवन में परिवर्तन लाने वाली योजना है। अब तक एक करोड़ से ज्यादा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों पंजीयन हो चुका है। उन्होने बताया कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को लाभ देने की शुरूआत खरगौन से 17 अप्रैल से होगी।
उन्हें पंजीयन प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। CM चौहान ने कहा कि भू-खंड अधिकार अभियान चलाया जायेगा। चना, सरसों और मसूर पर भी किसान समद्धि योजना के अंतर्गत 100 रूपये प्रति क्विंटल चना मसूर और सरसों पर दिए जाएंगे।
Published on:
13 Apr 2018 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
