scriptएमपी की पूर्व सीएम उमा भारती का ऐलान, जब तक शराबबंदी नहीं, तब तक जंगल में रहूंगी | bjp leader uma bharti facebook live | Patrika News

एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती का ऐलान, जब तक शराबबंदी नहीं, तब तक जंगल में रहूंगी

locationभोपालPublished: Oct 07, 2022 03:28:35 pm

Submitted by:

Manish Gite

uma bharti facebook live- मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने फेसबुक लाइव पर किया बड़ा ऐलान ।

bharti.png

uma bharti facebook live

 

भोपाल। पिछले कुछ समय से सरकार की टेंशन बनी पूर्व सीएम उमा भारती (bjp leader uma bharti) एक बार फिर एक्टिव हो गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को फेसबुक लाइव (facebook live) के जरिए अपनी बात मीडिया और जनता के सामने रखी। उमा भारती ने ऐलान किया कि जब तक शराबबंदी नहीं होती वे अपने घर में नहीं रहेंगी। उमा का यह अभियान 7 नवंबर से शुरू हो रहा है।

 

पूर्व सीएम उमा भारती ने एक बार फिर 7 नवंबर से शराबबंदी का अभियान शुरू करने का ऐलान कर दिया। उमा ने कहा कि भाजपा की सरकारों को देशभर में शराबबंदी करना चाहिए। दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, महिलाओं के साथ अभद्र घटनाएं हो रही हैं। लोग बीमारी से मर रहे हैं। इन बातों को सोचते हुए हमें शराब पर पूर्ण प्रतिबंध पर विचार करना चाहिेए। उमा ने कहा कि योगीजी और शिवराजजी की बातों को भी मैं मान गई कि इसे पहले चरण से शुरू किया जाएगा।

 

 

 

उमा भारती का फेसबुक लाइव

उमा भारती Live

3.20 pm

शराबबंदी पर फिर उमा के तीखे तेवर

शराब के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही है, लोग मर रहे हैं। मरने वाला या मारने वाला दोनों में से एक शराब के नशे में होता है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं भी शराबी लोग करते हैं। उमा ने अपने अभियान के बारे में किए गए कार्यों के बारे में बताया। उमा ने शिवराज सिंह के बारे में कहा कि मैं शिवराजजी का अभिनंदन करती हूं। शिवराजजी ने कहा था कि मैं वर्तमान शराब नीति में सुधार करूंगा। देश में पहला राज्य है जहां किसी राज्य में ऐसा हुआ होगा, जिसने जनअभियान बना लिया।
3.16 pm

मैं जंगलों में और सड़कों पर घूमती रहूंगी

उमा भारती ने कहा कि 7 नवंबर से जब भगवान कार्तिक ने असुरों पर विजय पाई थी। उसी दिन से क्योंकि शराब भी आसुरी प्रवृत्ति होती है। मैंने तय किया है कि मैं 7 नवंबर से जब तक हमारी लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाती, तब तक मैं अपने घर में नहीं रहूंगी। जंगलों में रहूंगी। टैंट में रहूंगी। तीर्थ स्थानों पर रहूंगी। कहीं शराब की दुकानें हैं, मैं मध्यप्रदेश की सड़कों पर घूमती रहूंगी, जब तक मध्यप्रदेश की सरकार नई शराबनीति लागू नहीं करती हूं।
3.10 pm

मध्यप्रदेश में मैं हारी नहीं, मैंने खुद सीएम पद छोड़ा

मैं हारी नहीं थी, मुझे हराया नहीं गया था। मैंने स्वयं मुख्यमंत्री का पद छोड़ा था। मैंने ही सरकार बनाई थी। आज में शिवराजजी ने सीएम ने मुझे चुनाव लड़ने का आफर दे दिया, लेकिन मैंने इनकार कर दिया। मैंने कहा कि जहां से भी मैं चुनाव लड़ती हूं, वहां कुछ न कुछ हो जाता है। तो क्यों न इस बार में किसी तीसरे राज्य में चुनाव लड़ूं। अभी भी मेरा आंदोलन किसी राजनीतिक आकांक्षा का नहीं है। एक परिवार पर पत्नी, उसके माता-पति और उसके बच्चे आश्रित होते हैं। कर्नाटक में तिरंगा की लड़ाई हुई, राममंदिर के लिए लड़ाई लड़ी। मध्यप्रदेश में सरकार बनाई, लेकिन तिरंगा को नहीं छोड़ा।
किसी भवन में नहीं रुकूंगी, क्योंकि शराब से कई घर बर्बाद हुए हैं। महिलाओं को शराबी पति के इलाज के लिए मंगलसूत्र बेचना पड़ेगा। महिलाओं को दूसरे के घरों में बर्तन साफ करने पड़े हैं। इसका ड्राफ्ट तय किया जाएगा। मेरा अभियान मार्च तक चलेगा। भाजपा ने 370, राम मंदिर समेत कई वायदे किए वो पूरे किए। इसलिए सरकार को भी शराबबंदी पर नीति लाना होगा।
उमा भारती ने अपना संबोधन शुरू किया। उमा ने कहा कि शराबबंदी पर एक बार फिर पूर्ण प्रतिबंधित करने का बात कही।

3.00 PM

उमा भारती ने अपना संबोधन शुरू किया। उमा ने कहा कि शराबबंदी पर एक बार फिर पूर्ण प्रतिबंधित करने का बात कही।

पत्रिका.कॉम पर देखें लाइव

उमा भारती शुक्रवार को दोपहर 3 बजे फेसबुक लाइव करने वाली हैं। वे इस दौरान नशामुक्ति और शराबबंदी समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रख सकती हैं। इस फेसबुक लाइव पर उमा भारती जो भी कहेंगी इसे पत्रिका.काम पर भी लाइव देखा जा सकता है।

 

उमा भारती ने फेसबुक पर लिखा

1. मैं अपने बड़े भाई प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान का बहुत अभिनंदन करती हूं कि उन्होंने गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश व्यापी नशा शराब मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया, लगता है कि मध्य प्रदेश, नशा शराब के विरुद्ध अभियान में पूरे देश के लिए मॉडल स्टेट बनेगा।

2. इसमें अवतारी पुरुष बाबा रामदेव, युवाओं के प्रेरणा केंद्र डा. चिन्मय पण्डया, प्रसिद्ध समाज सुधारक कमलेश पटेल “दाजी”, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, प्रदेश सरकार के मंत्री प्रेम सिंह पटेल जी, सभी समुदायों के संत गुरु एवं समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

3. शिवराज जी मुख्यमंत्री तो हैं ही एक समाजसेवी, तपस्वी भी हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं एवं मेरे शराब नशा मुक्ति अभियान को इतना सुंदर रूप देने के लिए मैं हमेशा उनकी ऋणी रहूंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो