राहुल के मेगा रोड शो का जवाब है महाकुंभ: हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद करते हुए मेगा रोड शो का आयोजन किया था। राहुल गांधी के रोड शो को संकल्प यात्रा नाम दिया गया था। राहुल ने भोपाल में रोड शो करते हुए कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन किया था। वहीं, बीजेपी महाकुंभ का आयोजन कर भाजपा की शक्ति का प्रदर्शन कर रही है। मध्यप्रदेश में १५ सालों से भाजपा की सरकार है कांग्रेस सत्ता के वनवास को खत्म करने की कोशिश में लगी है वहीं, आज के महाकुंभ के बाद भाजपा चौथी बार सत्ता में आने के अपने दावे को मजबूत करेगी।