20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / भाजपा विधायक का दिग्विजय सिंह पर तंज, कहा- ‘मौलानाओं से आपके अच्छे संबंध, समझाएं उन्हें’

भाजपा विधायक का दिग्विजय सिंह पर तंज, कहा- ‘मौलानाओं से आपके अच्छे संबंध, समझाएं उन्हें’

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजिय सिंह को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें जमातियों और मौलाना को समझाने के लिए आगे आना चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Devendra Kashyap

•

Updated: 2 Apr 2020, 8:13 PM IST

digvijay.png

भोपाल. तबलीगी जमातियों को लेकर भाजपा विधायक ने कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है। उन्होंने दिग्विजिय सिंह को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें जमातियों और मौलाना को समझाने के लिए आगे आना चाहिए।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पत्र में लिखा कि कोरोना वायरस से आज पूरा विश्व जूझ रहा है। भारत के नागरिक लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने में जुटे हैं लेकिन मलेशिया से आए जमातियों ने भारत की इस मुहिम को अंगूठा दिखाने का काम किया। दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज में जमात के मौलाना ने जमातियों को इस कोरोना वायरस को चुनौती देते हुए इसे साजिश करार दिया है।

कोरोना वायरस लेकर दिल्ली से निकले ये जमाती आज हिंदुस्तान के कोने-कोने में पहुंच चुके हैं। कोरोना के वायरस को तो रोका जा सकता है परंतु मौलाना के विचार की वजह से इंदौर सहित भारत के अन्य हिस्सों में विशेष समुदाय द्वारा डॉक्टर और पुलिस टीम पर हुए हमले मौलाना के विचार जमीन पर उतरने जैसे प्रतीत हो रहे हैं। आगे उन्होंने लिखा है कि आप ( दिग्विजय सिंह ) वर्षों से इस विशेष समुदाय के बहुत ही निकट रहे हैं।