मध्यप्रदेश गुना के भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने का एक और विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस को कैकई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम कहा है। यह बात उन्होंने आयुष्मान भारत निरामय योजना के शुभारंभ के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जैसा महापुरुष हजारों साल बीत जाने के बाद पैदा होता है। 18 घंटे लगातार काम करने वाला पीएम चलते-चलते हवाई जहाज में नींद ले लेता है।