23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह विधायकों के साथ वनटूवन, शाम को डिनर

सीहोर के ग्रेसेस रिसोर्ट में भाजपा विधायक

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Alok Pandya

Mar 18, 2020

bjp meeting

bjp meeting

भोपाल/सीहोर। सीहोर के करीब एक रिसोर्ट में ठहराए गए भाजपा के 99 विधायकों में से कुछ के साथ पूर्व मुख्यंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार सुबह वनटूवन चर्चा की। इससे पहले शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी विधायकों से सामूहिक चर्चा भी की। सूत्रों के मुताबिक वनटूवन उन विधायकों के साथ किया गया जो कमजोर कड़ी माने जा रहे हैं या पिछले कुछ दिनों में जिन्होंने संगठन के प्रति अपनी नाराजगी जताई है। देर शाम रिसोर्ट पर स्थित वाटर पार्क पर विधायकों के लिए रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया। इसमें शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, संगठन महामंत्री सुहास भगत भी मौजूद रहे।

सीहोर में मीडिया से चर्चा में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेसी बड़ा शोर मचा रहे थे बेंगलुरु में विधायक बंधक बनाएं हुए हैं। अब बैंगलोर के सभी विधायक साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी मर्जी से हैं और कांग्रेस सरकार के खिलाफ हैं। ऐसे में तत्काल फ्लोर टेस्ट होना चाहिए।
---

विधायक वर्मा को गेट पर रोका-
इछावर भाजपा विधायक करणसिंह वर्मा स्थानीय होने के कारण सोमवार रात अपने घर चले गए थे, मंगलवार सुबह जब वापस लौटकर रिसोर्ट आए तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें उनको गेट पर रोक लिया। वर्मा ने उनसे कहा कि वह इछावर विधायक हैं, लेकिन सुरक्षाकर्मी नहीं माने। बाद में अंदर से सूचना पर आए भाजपा पदाधिकारियों ने एंट्री करवाई।
---
चाक चौबंद सुरक्षा-
रिसोर्ट के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से करीब 100 अधिक पुलिस बल तैनात था। मीडिया को भी होटल से 100 मीटर दूर ही रोक दिया था। अभी यह भी तय नहीं है कि ये विधायक बुधवार को यहां रुकेंगे या नहीं, सुरक्षा की दृष्टि से भाजपा इन्हें किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने पर भी विचार कर रहे हैं।