29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने लगाई प्रदर्शनी, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हुए कार्यक्रम, सीएम ने कहा- न खाऊंगा न खाने दूंगा की राह पर है सरकार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Rohit Prasad Verma

•

Updated: 18 Sep 2021, 1:36 AM IST

भाजपा ने लगाई प्रदर्शनी, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

भाजपा ने लगाई प्रदर्शनी, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को जिला भाजपा अध्यक्ष सुमित पचौरी के साथ सेवा समर्पण अभियान का शुभारंभ किया। सीएम ने पदाधिकारियों से कहा कि 7 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा समर्पण अभियान से नागरिकों को जोड़कर लाभांवित करना है। इस अवसर पर अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के 42 सेंटरों पर लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।

प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने काटजू हॉस्पिटल टीकाकरण केंद्रों पहुंचकर टीका लगवा रहे लोगों से संवाद किया। गुफा मंदिर में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने 171 ब्राह्मणों के साथ प्रधानमंत्री के दीघार्यु के लिए हनुमान चालीसा पाठ किया। न्यू मार्केट हनुमान मंदिर में 71 किलो लड्डू का भोग लगाया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार जनकल्याण और सुराज के लिए अभियान चलाएगी। सुराज का मतलब है बिना लिये-दिये एक निश्चित समय सीमा में जनता को सेवाओं का लाभ देना। प्रधानमंत्री ने कहा था कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा। मैं भी उसी राह पर हूं। यह बात उन्होंने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मोदी पर आधारित प्रदर्शनी में कही।

101 बटुक ब्राह्मणों ने किया चालीसा का पाठ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन विधायक रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय पर शुक्रवार को किया गया। वहीं गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेश दास एवं कार्यकारी अध्यक्ष विमलदास उपस्थिति में 101 बटुख ब्राह्मणों द्वारा 1100 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम के दौरान कर 71 किलो के लड्डुओं का भोग लगाया गया। संत हिरदाराम जी की कुटिया पर श्रीराम धुन का पाठ हुआ।

मोदी के कार्यों को गीत में पिरोया
जि लाध्यक्ष सुमित पचौरी ने मोदी के कार्यों को गीत में पिरोकर इसका वादन किया। संगीतमय गायन में पचौरी ने मोदी सरकार की योजनाओं एवं कश्मीर फैसले, महिलाओं के उत्थान की योजनाएं, हिंदुत्व के सशक्तीकरण, राम मंदिर निर्माण, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत निर्माण करने के लिए उठाए कदमों की व्याख्या गीत के जरिए की। पचौरी ने बताया कि उन्होंने मोदी जन्मदिवस के अवसर पर इस गीत का लेखन स्वयं प्रतिदिन की व्यस्तताओं से समय निकालकर किया है।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग