
decision on new BJP state president to take long
चुनावी समय में प्रदेश भाजपा अपने मोर्चों के नेताओं से मुश्किल में है । पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यालय मंत्री हरिशंकर विश्वकर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है। विश्वकर्मा पर निष्क्रियता के आरोप पर ये कार्रवाई की गई है।
वहीं उज्जैन ग्रामीण के किसान मोर्चा के नेता हाकिम सिंह अंजाना को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। हाकम सिंह ने किसानों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, इस टिप्पणी पर पार्टी संगठन ने नाराजगी जताई और हाकिम सिंह के खिलाफ ये कार्रवाई की। पार्टी ने सफाई में ये भी कहा कि किसानों को उसने भगवान मानकर पूजा है।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा में घमासान
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में इन दिनों घमासान मचा हुआ है, कार्यालय मंत्री को पद से हटाने के बाद छह अन्य पदाधिकारियों को हटाने की तैयारी की जा रही है । कार्यालय मंत्री रहे हरिशंकर विश्वकर्मा ने मोर्चा अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह पर आरोप लगाए हैं । विश्वकर्मा ने कहा कि मोर्चा में सिर्फ कागजों पर काम हो रहा है ।
विश्वकर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और संगठन महामंत्री सुहास भगत के सामने भी अपना पक्ष रखने जा रहे हैं । चुनावी समय में मोर्चा के अंदर की इस कलह को लेकर पार्टी संगठन सख्त रूख अपनाए हुए है, संगठन ने साफ कर दिया है कि अनुशासन के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
हरिशंकर विश्वकर्मा को निष्क्रियता के कारण हटाया गया है, चुनावी समय में विश्वकर्मा अपने काम के प्रति लापरवाही बरत रहे थे, जिसे संगठन ने गंभीरता से लिया और उनको पद से मुक्त कर दिया गया।
भगत सिंह कुशवाह अध्यक्ष पिछडा वर्ग मोर्चा
मेरे उपर लगाया गया निष्क्रियता का आरोप गलत है, सच तो ये है कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा में सिर्फ कागजों पर ही काम हो रहा है । मैं संगठन के सामने अपना पक्ष रखंूगा।
हरिशंकर विश्वकर्मा भाजपा नेता
किसान मोर्चा हो,पिछड़ा वर्ग मोर्चा हो या कोई अन्य कार्यकर्ता, पार्टी की रीति नीति के आधार पर न चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रजनीश अग्रवाल प्रदेश प्रवक्ता,भाजपा
Published on:
27 May 2018 08:13 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
