
भोपालः मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपने प्रत्याशियों की तीसरी और संभवत: आखिरी लिस्ट आज जारी कर सकती है। पिछली दो लिस्ट के उम्मीदवारों को छोड़ दिया जाये तो अभी 38 उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है। लिस्ट जारी होते ही उन हाईप्रोफाइल सीटों पर इंताजर की घड़ी भी खत्म हो जाएगी जिन पर सबकी नजरें टिकी हैं। जिनमें खासकर भोपाल की गोविंदपुरा शामिल है। इस सीट पर पार्टी को इस बार काफी माथापच्ची करनी पड़ी है।
जबकि पहली लिस्ट में होल्ड की गई उज्जैन की घट्टिया सीट पर भी पार्टी प्रत्याशी को मैदान में उतार सकती है। बीजेपी पहली सूची में उज्जैन की घट्टिया सीट को होल्ड रखकर 176 जबकि दूसरी में 17 प्रत्याशियों का ऐलान किया था।