लगातार दो बैठकें
कृष्णगोपाल और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल की मौजूदगी में दो बैठकें हुई। पहली बैठक समन्वय की थी जिसमें भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और संगठन महामंत्री सुहास भगत मौजूद थे। दूसरी बैठक कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ संघ के पदाधिकारियों की थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , केंद्रीय पंचायत मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, विक्रम वर्मा आदि मौजूद थे।