16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा बनाएगी डैशबोर्ड, हाईटेक होगी मानीटरिंग

--------------------- मुरलीधर की गाइडलाइन पर तैयार होगा भाजपा-डैशबोर्ड- हर पदाधिकारी के कामकाज का पूरा रखा जाएगा हिसाब---------------------
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Jitendra Chourasiya

•

Updated: 10 Sep 2021, 8:29 PM IST

jitendra.chourasiya@भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा को देश मेे मॉडल बनाने के लिए अब नया प्रयोग किया जाएगा। इसके तहत पदाधिकारियों की मानीटरिंग को हाईटेक करने डैशबोर्ड बनेगा। इससे संगठन के हर छोटे-बड़े पदाधिकारी की मानीटरिंग आनलाइन रहेगी। किसने कितने दौरे-प्रवास किए और कितना कामकाज किया इसकी पूरी कुंडली इस पर रहेगी। इससे हाईटेक भाजपा का नया स्वरूप सामने आएगा। दरअसल, प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव ने तकनीकी मानीटरिंग के लिए मध्यप्रदेश भाजपा का डैशबोर्ड तैयार करने की गाइडलाइन दी है। दो दिन के दौरे में मुरलीधर ने हर कार्यकर्ता को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करने और हाईटेक करने के लिए कहा है। इसके तहत ही यह डैशबोर्ड बनेगा। इसे एमपी-भाजपा डैशबोर्ड के नाम से तैयार किया जाएगा। इसके जरिए हर पदाधिकारी की आनलाइन एंट्री व कुंडली रहेगी।
----------------------
सीएम डैशबोर्ड की तर्ज पर बनेगा-
वर्तमान में राज्य सरकार के स्तर पर सीएम डैशबोर्ड बना हुआ है। इस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के अभियानों के साथ राज्य की समस्याओं पर आवेदन, सीएम हेल्पलाइन, योजनाओं की परफार्मेंस-रैंकिंग, योजनाओं की जानकारी, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश और जिलों में योजनाओं के संचालन सहित अन्य सेक्टर पर जानकारी है। खास तौर पर आनलाइन डाटा बैंक की तरह यह डैशबोर्ड काम करता है। सरकारी योजनाओं के ऑफलाइन डाटा को भी यह आनलाइन मुहैया कराता है।
-------------------------
कैसा होगा भाजपा का डैशबोर्ड-
अभी प्रदेश भाजपा के डैशबोर्ड का प्रारूप तैयार किया जाएगा। मोटे तौर पर यह तैयारी है कि इस डैशबोर्ड पर प्रदेश संगठन से संबंधित पूरा डाटा, पदाधिकारी बेस डाटा, पदाधिकारी-जनप्रतिनिधि के निरीक्षण-प्रवास, उपलब्धियां, रिकार्ड, अभियान, बूथ मानीटरिंग सिस्टम, राज्य-जिला-मंडल-बूथ कमेटियां व उनके काम सहित अन्य जानकारी रहे। पदाधिकारियों के प्रवास की मानीटरिंग व डिटेल रिपोर्ट भी इस पर रखी जा सकती है। साथ ही सभी पदाधिकारियों की सोशल मीडिया एक्टिविटी लिंकस रहेंगे।
--------------------------
पहले से बेहद मजबूत है डाटा बैंक-
प्रदेश भाजपा का डाटा बैंक पहले से बहुत मजबूत है। राजनीतिक पार्टियों में सिर्फ भाजपा ही है, जिसके पास हर कार्यकर्ता को अपडेट रिकार्ड सिंगल क्लिक पर है। इस बार प्रदेश भाजपा ने सोशल मीडिया से आईटी विभाग को अलग भी कर दिया है। इस कारण अब आईटी विभाग अलग से हाईटेक भाजपा के लिए काम करेगा। पहले वचुर्अल सभाएं नहीं होती थी, लेकिन अब बढ़ गई है। इस कारण आईटी का काम भी बढ़ गया है। उस पर कार्यकर्ताओं के उपलब्ध समृद्ध डाटा बैंक को इस्तेमाल करने के लिए अब तकनीक पर बेस्ड नवाचार किए जाएंगे।
---------------------------
ये होगा डैशबोर्ड का फायदा-
- आनलाइन मानीटरिंग बेहतर हो पाएगी
- उपलब्धियों-रिकार्ड का डाटा एक जगह रहेगा
- सत्ता-संगठन का कम्पाइल डाटा बैंक बन सकेगा
- भाजपा नए हाईटेक तरीके से काम कर सकेगी
- आईटी का महत्व बढ़ेगा, प्लानिंग में आसानी
- एक ही जगह सभी का डाटा मिल सकेगा
---------------------------
नवाचार की राह पर ले जा रहे मुरलीधर-
प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भाजपा का लगातार नवाचार की राह पर ले जा रहे हैं। मुरलीधर बार-बार तकनीकी रूप से हर कार्यकर्ता को प्रशिक्षित होने के बात कह चुके हैं। लगभग हर दौरे में मुरलीधर ने सोशल मीडिया व आईटी टीम से संवाद भी किया। मध्यप्रदेश को तीन भागों में बांटकर निरीक्षण करने की प्लानिंग भी मुरलीधर ने ही की थी। इसके अलावा लगातार निचले स्तर तक मुरलीधर सम्पर्क बढ़ा रहे हैं। साथ ही छोटे व पुराने कार्यकर्ताओं के निवास पर भी पहुंच रहे हैं।
----------------------------