28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / भाजपा पंचायत स्तर तक बताएगी नागरिकता कानून की खूबियां

भाजपा पंचायत स्तर तक बताएगी नागरिकता कानून की खूबियां

सांसदों को भी जिम्मेदारी दी गई है कि वो अपने स्तर पर लोगों को इस कानून के बारे में बताएं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Arun Tiwari

•

Updated: 24 Dec 2019, 10:51 AM IST

भाजपा पंचायत स्तर तक बताएगी नागरिकता कानून की खूबियां

भाजपा पंचायत स्तर तक बताएगी नागरिकता कानून की खूबियां

भोपाल : कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करने जा रही है तो इसके समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं की ऐसी टीम तैयार कर रही है जो पंचायत स्तर तक जनता को इस बारे में बताएगी। सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में हुई भाजपा के मीडिया विभाग की कार्यशाला में तय किया गया है कि लोगों को जागरुक करने के लिए नागरिकता सहायक पदाधिकारी बनाए जाएंगे। इसमें 3 पदाधिकारी होंगे। पंचायत स्तर पर बनाए जाने वाली तीन सदस्यीय टीम लोगों के बीच जाएगी। इन टीमों को 3 करोड़ परिवारों से संपर्क करने का लक्ष्य दिया गया है।

एक करोड़ धन्यवाद पत्र :
भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक करोड़ धन्यवाद पत्र भी भेजने जा रही है। इसके लिए भी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। सांसदों को भी जिम्मेदारी दी गई है कि वो अपने स्तर पर लोगों को इस कानून के बारे में बताएं। सभी सांसद अपने इलाके में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए शरणार्थियों का सम्मेलन करेंगे। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे शरणार्थियों की पीड़ा को सोशल मीडिया पर वायरल करें।

भाजपा की रणनीति :
भाजपा प्रदेश स्तर पर तीन सदस्यीय नागरिकता सहायक पदाधिकारी समिति बनाकर उन्हें नागरिकता कानून के बारे में व्यापक प्रचार की जिम्मेदारी दे रही है। सभी जिलों, मंडलों और शक्ति केंद्र स्तर तक शरणार्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए तीन सदस्यीय नागरिकता सहायक पदाधिकारियों को प्रचार का दायित्व दिया जाएगा।

केंद्रीय स्तर पर एक सहायता केंद्र नंबर भेजा जाएगा। प्रदेश स्तर पर भी इसी तरह का सहायता केंद्र नंबर दिया जाएगा। नागरिकता सहायता सदस्यों की जानकारी 25 दिसंबर से पहले भेजना ज़रूरी है। इस दौरान 3 करोड़ परिवारों से संपर्क किया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक करोड़ धन्यवाद पत्र भेजे जाएंगे। पार्टी इस काम के लिए 10 लाख कार्यकर्ताओं को संगठित करेगी।