21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / शरीर के ​ये निशान भी देते हैं आपके भविष्य का संकेत! ऐसे पहचाने इनकी शुभता और अशुभता को…

शरीर के ​ये निशान भी देते हैं आपके भविष्य का संकेत! ऐसे पहचाने इनकी शुभता और अशुभता को…

ऐसे पहचानें अपने शरीर के शुभ-अशुभ संकेत!
5 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 30 Mar 2019, 5:37 PM IST

Astro artical

शरीर के ​ये निशान भी देते हैं आपके भविष्य का संकेत! ऐसे पहचाने इनकी शुभता और अशुभता को...

भोपाल। हर मनुष्य अपने भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहता है। तभी तो वह समय से पहले ही अपने जीवन से जुड़ी कई बातों को जानने के लिए लगातार प्रयासरत भी रहता है।


अपने भविष्य को जानने के लिए वह क्या कुछ नहीं कर गुजरता, लेकिन क्या आप जानते हैं, आपके भविष्य से जुड़े संकेत खुद आपको आपका शरीर ही देता है। यदि नहीं तो आज हम आपको बताते हैं शरीर से जुड़े उन रहस्यों के बारे में जिनके लिए कहा जाता है कि यदि व्यक्ति को इनकी जानकारी हो तो वह खुद ही अपने भविष्य से जुड़ी कई बातों का पता कर सकता है।

इस संबंध में हस्तरेखा सहित शरीर के विभिन्न चिन्हों के जानकार संतोष शुक्ला बताते हैं कि दरअसल यह हमारी बहुत पुरानी विद्या है। लेकिन जानकारी के अभाव में आज लोग या तो इसे भूल गए हैं। या संकेतों का अर्थ नहीं निकाल पाते हैं।

उनके अनुसार हस्तरेखा ज्योतिष हथेली पर बनने वाली रेखाओं और निशानों से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जानकारी देता है। वहीं शरीर में कमर, मुंह या हाथों में बने कई निशान भी व्यक्ति के संबंध में कई जानकारी प्रदान करते हैं।

MUST READ : देवगुरु बृहस्पति ने बदली अपनी राशि: जानिये आप पर इसका असर!

इन सबके अलावा व्यक्ति की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और निशान बने हुए होते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली पर बने निशानों का अध्ययन कर व्यक्ति के भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। हथेली पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने के कुछ निशान होते हैं।

ये निशान जो दिलाते हैं बेशुमार दौलत और मान-सम्मान...
जिस तरह से हथेली पर बनने वाली रेखाओं और आकृतियों से व्यक्ति का स्वभाव और उसका भविष्य मालूम किया जाता है ठीक उसी प्रकार हथेली पर अलग-अलग जगहों पर बनने वाले तिल का भी अपना ही महत्व होता है। इनके अलावा हमारी हथेली की रेखाएं और उंगलियों की बनावट भी हमें कई प्रकार की जानकारी देती हैं।

1. समुद्रशास्त्र के अनुसार सूर्य पर्वत यानी अनामिका उंगली के नीचे के स्थान पर तिल होने का मतलब है कि सूर्य से संबंधित क्षेत्र जैसे सामाजिक मामलों, सरकारी मामलों और नौकरी में आपको कष्ट हो सकता है। किसी कारण से समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है।

:जिन लोगों के हाथों में सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है और सूर्य पर्वत से कोई रेखा निकलते हुए गुरु पर्वत पर जाकर मिलती हो ऐसे लोग सरकारी नौकरी करते हैं।

2. अपनी हथेली को फैलाने पर यदि सभी अंगुलियां अलग-अलग हैं तो इसका अर्थ है कि हर पर्वत संतुलित अवस्था में है। इसका अर्थ है, ग्रहों की स्थिति कुल मिलाकर अनुकूल है जो आपके लिए शुभ फलदायक है।

:अगर बुध पर्वत जोकि हथेली की सबसे छोटी उंगली के नीचे वाले हिस्से को कहते हैं वहां पर त्रिभुज की आकृति बने व्यक्ति उच्च पद प्राप्त करता है।

3. जिनकी हथेली में चंद्रपर्वत पर तिल का निशान मौजूद होता है उनका मन अस्थिर और अशांत रहता है। चंद्र पर्वत वहां पर बना होता है जहां से हथेली शुरू होती है। ऐसे व्यक्तियों को प्यार में धोखा और नाकामयाबी मिलती है। शादी देर से होती है।

:अगर अंगूठे पर चक्र का निशान हो तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली कहलाता है। उसका कोई भी काम नहीं रुकता है। उसको सफलता बड़ी जल्दी मिलती है और अपने क्षेत्र का महारथी माना जाता है।

4. वहीं यदि सभी उंगलियां एक दूसरे की ओर झुकी हैं तब ऐसा व्यक्ति लचीले स्वभाव का होता है। यदि सभी उंगलियों का झुकाव मध्यमा की ओर है, तो उनमें शनि पर्वत के गुण और विशेषताएं बढ़ जाती है।

: अगर भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू होकर बिना कटे सीधे शनि पर्वत तक पहुंचती हो तो व्यक्ति पर शनि भगवान मेहरबान होते है। ऐसे व्यक्ति को जीवन के सारे ऐशो-आराम मिलते हैं।

5. जिनकी छोटी उंगली पर तिल का निशान होता है वह धन संपत्ति के मामले में भाग्यशाली होते हैं। बुध पर्वत सबसे छोटी उंगली के नीचे पर बना होता है।

: अगर हथेली में भाग्य रेखा मणिबंध( जहां से कलाई शुरू होती है) से होकर सीधी शनि पर्वत पर जा मिल रही हो तो व्यक्ति को अचानक धन लाभ होता है। ऐसे लोगों का भाग्य बहुत तेज होता है। जीवन में ऐसे व्यक्ति का भाग्य हमेशा साथ देता है। इस योग को गजलक्ष्मी योग कहते हैं।

6. वहीं अनामिका उंगली सीधी और लंबी होने पर व्यक्ति धन कमाने के मामले में काफी भाग्यशाली रहता है।

7. मध्यमा उंगली पर तिल का होना शुभ माना गया है यह सुख संपत्ति देने वाला है जबकि मध्यमा के नीचे शनि पर्वत पर तिल हो तब यह अच्छा नहीं होता है। ऐसे व्यक्ति को बार-बार असफलताओं का सामना करना होता है। संघर्ष के बाद ही इन्हें सफलता मिलती है।

8. जिस व्यक्ति की तर्जनी अंगुली का झुकाव अंगूठे की ओर होता है उनमें अहंकार का भाव कम होता है। मध्यमा की ओर इस उंगली का झुकाव होने पर व्यक्ति खुले मिजाज का होता है।


9. जिन व्यक्तियों की हथेली में अंगूठे पर तिल का निशान होता है वह व्यावहारिक, कर्मठ और न्याय का साथ देने वाले होते हैं।

लेकिन अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत पर तिल होने पर व्यक्ति के कई प्रेम संबंध एवं प्रेम के कारण जीवन में नुकसान का योग बना रहता है। ऐसे व्यक्ति कामुक और काफी खर्चीले होते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि धन की कमी आमतौर पर इन्हें नहीं होती है।

10. इसके अलावा मध्यमा उंगली का झुकाव तर्जनी की ओर होने पर व्यक्ति गंभीर स्वभाव का होता है। ऐसा व्यक्ति कोई भी काम बहुत ही सोच विचार कर करते हैं। ऐसे व्यक्ति में अहंकार की भावना कम रहती है।

11. जिन व्यक्तियों की हथेली पर गुरु पर्वत के ऊपर तिल होता है वह व्यक्ति भाग्यशाली होता है। लेकिन गुरु पर्वत पर तिल होने का एक नुकसान भी होता है ऐसे व्यक्तियों की शादी में तमाम तरह की अड़चने आती हैं। गुरु पर्वत अंगूठे के बाद वाली अंगुली के नाचे का क्षेत्र होता है।

12. इसके अलावा जिस व्यक्ति की हथेली में छोटी उंगली का झुकाव अनामिका उंगली की ओर होता है उनमें स्वार्थ की भावना खूब होती है। लेकिन छोटी उंगली का झुकाव हथेली के बाहर की ओर हो तब व्यक्ति काफी लापरवाह होता है।

13. जिस व्यक्ति की बायीं हथेली में तिल होता है वह खूब धन कमाते हैं लेकिन खर्चीले स्वभाव के कारण बचत कम ही कर पाते हैं।

14. दायीं हथेली के ऊपरी भाग पर तिल धनवान होने का संकेत माना जाता है।

15. जिन व्यक्तियों के अनामिका उंगली पर तिल होता है वह सरकारी क्षेत्र से लाभ एवं समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं। ऐसे व्यक्ति धनवान भी होते हैं।