11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड के शहंशाह भोपाल आए, न ससुराल गए न जया मिली अपनी बहन से

रोशन पुरा स्थित कल्याण ज्वैलर्स के नए शो रूम के उद्धाटन के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन शुक्रवार को राजधानी भोपाल पहुंचे।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Vikas Verma

Oct 06, 2017

Bollywood star Amitabh Bachchan

भोपाल। रोशन पुरा स्थित कल्याण ज्वैलर्स के नए शो रूम के उद्धाटन के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन शुक्रवार को राजधानी भोपाल पहुंचे। इस मौके पर बच्चन साहब ने भोपाल के लोगों का शुक्रिया अदा किया और आते ही पहली लाइन कही 'नमस्कार मैं हूं अमिताभ बच्चन और आपका जमाई' यह सुनते ही लोग सीटियां मारने लगे।

यहां हमेशा अपनापन होता है महसूस
इस दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा कि इस शहर से मेरा पुराना रिश्ता है यहां आकर हमेशा अपनापन लगता है। मैं यहां आने वाले हर व्यक्ति से यह कहना चाहता हूं कि मैं आप लोगों से बहुत दिनों से मिलना चाहता था आज आप सभी को देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। भीड़ में खड़ी एक लड़की को देख बच्चन साहब ने कहा वह बच्ची मुझे देखकर मुस्कुरा रही है और भेल कॉलेज में पढऩे वाली भाग्यश्री अमिताभ को उनके 75वें जन्म दिन के लिए बधाई संदेश एक पोस्टर पर लिखकर लाईं थीं।


दीवाली पर खरीदें अच्छे-अच्छे गहनें
इस दौरान जया बच्चन ने कहा कि यह शहर मेरा शहर है मैं आप लोगों के लिए अंजान नहीं, हम यहां कल्याण ज्वैलर्स के नए शो रूम की लॉचिंग के लिए यहां आए हैं मैं यह कहना चाहती हूं कि क्योंकि अब दीवाली नजदीक ही है तो आप सभी लोग यहां से अच्छी अच्छी ज्वैलरी खरीदें।

सेल्फी विथ क्राउड
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने मौजूद सभी लोगों के साथ सेल्फी ली, और लोगों को सेल्फी से हमेशा अलर्ट रहने को कहा, उन्होंने कहा कि सेल्फी की वजह से कई तरह के बड़े हादसे हो रहे हैं, लोग हमेशा सेल्फी लेते समय सावधानी बरतें।

जयश्री की मुस्कान पर फिदा हुए बच्चन

जब अमिताभ बच्चन कल्याण ज्वेलर्स के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे तो उनकी निगाह बाहर खड़ी एक लड़की पर पड़ी। जयश्री नामक यह लड़की बच्चन का पोस्टर बनाकर उनको बर्थडे विश करना चाह रही थी। हालांकि सुरक्षा कारणों से वह मंच पर नहीं जा सकी, लेकिन बिग बी ने अपनी इस क्यूट सी फेन को निराश नहीं किया और मंच से ही हाथ हिलाकर शुक्रिया अदा कर दिया।