30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी के पैसों से खरीदा करवाचौथ का सामान, वाशिंग मशीन, डबल बैड, और अलमारी

रिवेरा टाउन में पूर्व विधायक के घर हुई 15 लाख रुपए की चोरी का कमला नगर पुलिस ने पर्दाफास किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 लाख 30 हजार रुपए नकदी, 1 लाख 70 हजार रुपए का घरेलू सामान सहित कुल 8 लाख रुपए का माल जब्त किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Rohit Prasad Verma

•

Updated: 28 Oct 2024, 11:18 AM IST

Karva Chauth items, washing machine, double bed and wardrobe purchased with stolen money

Karva Chauth items, washing machine, double bed and wardrobe purchased with stolen money

रिवेरा टाउन में पूर्व विधायक के घर हुई 15 लाख की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफास

घर में काम करने वाली नौकरानी ने छोटी बहन के साथ मिलकर की थी चोरी

भोपाल. रिवेरा टाउन में पूर्व विधायक के घर हुई 15 लाख रुपए की चोरी का कमला नगर पुलिस ने पर्दाफास किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 लाख 30 हजार रुपए नकदी, 1 लाख 70 हजार रुपए का घरेलू सामान सहित कुल 8 लाख रुपए का माल जब्त किया है। पूरी घटना की मास्टर माइंड घर में काम करने वाली नौकरानी तनू शर्मा थी। तनू ने चोरी के पैसे अपने प्रेमी को नकदी और ऑनलाइन भेजे थे।

डेढ़ महीने में चोरी कर लिए 13.50 लाख

कमला नगर पुलिस ने बताया कि पूर्व विधायक सविता दीवान पति आरडी शर्मा 58 साल म. न. 97, फेस- 2 रिवेरा टाउन में रहती हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे परिवार के साथ मनाली घूमने गईं थी। इस दौरान घर में ब्रीफकेस मे रखें 15 लाख रुपए में से 13 लाख 50 हजार चोरी हो गए। डेढ़ लाख रुपए ब्रीफकेस में रखे हुए हैं। पूर्व विधायक ने घर में काम करने वाली नौकरानी पर आशंका जाहिर की थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घर में काम करने वाली नौकरानी तनू शर्मा से पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि मेरी छोटी बहन पलक शर्मा भी चोरी करने आई थी। हम दोनों पिछले डेढ़ महीने से घर में रखे ब्रीफकेस से धीरे-धीरे रुपए चोरी कर रहे थे।

मां बहन और प्रेमी को दिया हिस्सा

मुख्य आरोपी तनू शर्मा ने पुलिस को बताया कि चोरी के रुपए अपनी मां सोना शर्मा और रीवा निवासी प्रेमी निखिल पटेल को भी दिए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर अब तक 6 लाख 30 हजार रुपए नकदी और चोरी के पैसों से खरीदा हुआ 1 लाख 70 हजार रुपए का घरेलू सामान जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें और खुलासा होने की संभावना है। पुलिस ने तनु शर्मा 22 साल राहुल नगर मल्टी, पलक शर्मा 18 साल, सोना शर्मा 40 साल दोनों निवासी सदर और निखिल पटेल लखोरी बाग रीवा को गिरफ्तार किया है।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग