1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के 3 दिन बाद पत्नी को घुमाने ले गया था पति, तभी जेवर व पैसा लेकर गायब हो गई दुल्हन

शादी के 3 दिन बाद पत्नी को घुमाने ले गया था पति, तभी जेवर व पैसा लेकर गायब हो गई दुल्हन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 24 Apr 2018, 11:24 AM IST

dulhan

भोपाल। तीन दिन पहले ही हुई शादी के बाद दुल्हन ने एक शादी में जाने के बाद अपने पति को ऐसी स्थिति में फंसा दिया की वो काफी देर तक केवल परेशान होकर इधर से उधर ही भागता रहा। लेकिन जब कुछ हासिल नहीं हुआ तब कहीं जाकर उसे समझ आया कि उसकी दुल्हन मौके से गायब हो चुकी है।

दरअसल ये मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है जहां पार्किंग में गए पति को छोड़ दुल्हन शादी के डेढ़ लाख कीमत के जेवर और पचास हजार रुपए लेकर लापता हो गई। उसका तीन दिन पहले ही निकाह हुआ था।

पति अपनी नई नवेली दुल्हन की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचा। कोहेफिजा पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक शाहबेज पिता सैय्यद शब्बीर हसन, हाथी खाना बुधवारा में रहते हैं। उनका पूना में फर्नीचर का शोरूम है। 19 अप्रैल को उनका निकाह बाग उमराह दूल्हा निवासी अलीना शब्बीर से हुआ था।

निकाह के दौरान अलीना को जेवर भी दिए थे। जिसमें सोने की चेन, अंगूठी, कंगन समेत अन्य जेवरात थे। उनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए थी।

रविवार को बागोबहार गार्डन खानूगांव में शाहबेज की बुआ की बेटी का निकाह था। इसमें शाहबेज व अलीना दोनों पहुंचे। रात करीब साढ़े दस बजे शाहबेज गाड़ी पार्किंग में खड़ी करने चले गए। इस दौरान अलीना नीचे उतर गई।

वह पूरे जेवरात पहनी हुई थी। गाड़ी पार्किंग लगाने के बाद शाहबेज पहुंचा, तो अलीना मौके पर नहीं मिली। इसके बाद शादी समारोह के अंदर व बाहर सहित सभी स्थानों पर उसकी तलाश की। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका।

वहीं सूत्रों के मुताबिक शाहबेज का कहना है कि वह पूरे जेवरात लेने के साथ घर में बैग से रखे पचास हजार रुपए भी ले गई है। पता चला है कि किसी युवक के साथ गई है। दोनों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

मेरी हत्या की प्लानिंग कर रखी थी। वह तो अच्छा हुआ पहले सब खुलासा हो गया। अब वह मिल भी जाए तो मैं उसको अपने साथ नहीं रखूंगा। अल्लाह का शुक्र है मेरी जान बच गई।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे केस...
वहीं कुछ दिन पहले ही खंडवा में भी दुल्हन द्वारा गहने लेकर भाग जाने का मामला सामने आया था। यहां टैगोर कॉलोनी निवासी विकास शाहनी की शादी औरंगाबाद की रमा से हुई।

दुल्हन का भाई संदीप भी उसके साथ ससुराल में रुक गया। 25 मार्च की सुबह जब शाहनी परिवार उठा तब तक दुल्हन रमा गहने लेकर भाग चुकी थी। इसके बाद उसके परिवार ने एसपी कार्यालय में शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार विकास की एक शादी टूट गई थी। उसके परिवार को ग्राम हापला दीपला निवासी रजियाबाई ने औरंगाबाद की लड़की से शादी करवाने की बात कही। लड़की के परिवार को गरीब बताकर उसे 50 हजार रुपए दिलवाए और खुद 10 हजार रुपए लिए।

विवाह में लड़की रमा के साथ मामा शिवाजी निवासी अकोला और भाई संदीप आया। विवाह के बाद दुल्हन के साथ उसका भाई संदीप भी घर आ गया। 25 मार्च की सुबह दुल्हन और उसका भाई संदीप करीब 50 हजार रुपए के गहने लेकर भाग गए थे।