2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लौट आयी दुल्हन, ससुराल के लोगों ने रखने से किया इनकार

शादी के मंडप से फरार दुल्हन घर वापस लौट आयी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 24 Apr 2018, 1:06 PM IST

भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में बीते सोमवार को शादी के मंडप से फरार दुल्हन घर वापस लौट आयी। लेकिन अब दुल्हन को ससुराल के लोगों ने रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने युवती को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया।

पुलिस का कहना है कि सोमवार को युवती की तबियत खराब हो रही थी जिसके चलते दुल्हन घर में बिना बताए हमीदिया अस्पताल गई थी, जहां डॉक्टरों ने युवती को भर्ती किया था। वहीं युवती ने ससुराल पक्ष को गहने वापस कर दिए है।

अस्पताल में भर्ती थी युवती
कोहेफिजा थाना पुलिस के बताया कि पुराने भोपाल में रहने वाले युवक फर्नीचर का बड़ा व्यवसयी है। चार दिन पहले 19 अप्रैल को युवकी की शादी ऐशबाग में रहने वाली बीस वर्षीय युवती के साथ हुई थी। कार्यक्रम का आयोजन खानूगांव स्थित एक शादी गार्डन में किया गया था।

रात करीब दस बजे युवक की पत्नी को लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने पत्नी को गेट पर उतारा और कार पार्किंग में लगाने पहुंच गए। वापस लौटे तो पत्नी वहां नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पति ने पुलिस को बताया था कि पत्नी करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात पहने हुई थी।

ससुराल पक्ष को वापस किए गहने
बीते सोमवार की शाम करीब चार बजे लापता दुल्हन खुद की कोहेफिजा थाने पहुंची। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि शादी समारोह में उसके जाने की इच्छा नहीं थी, लेकिन पति उसे जबरन ले जा रहे थे। इसको लेकर रास्ते में दोनों के बीच विवाद हुआ था।

कार्यक्रम में पहुंचने तक उसकी तबियत बिगडऩे लगी, इसलिए वह अस्पताल चली गई थी। लड़की पुलिस को बताया कि वह पैदल वीआईपी रोड होकर हमीदिया अस्पताल पहुंची और अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हो गई। जैसे ही उसे ठीक महसूस हुआ वह थाने पहुंच गई।

इस दौरान किसी ने उसके साथ किसी प्रकार की बदसलूकी नहीं की। लड़की के वापस लौटने की जानकारी मिलते ही दोनों पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए, जहां उनके बीच विवाद की स्थिति बनी। थाने में ससुराल ने जब लड़की को रखने से इंनकार कर दिया तो दुल्हन ने ससुराल पक्ष से मिले गहने थाने में वापस कर दिए और अपने घर लौट गयी।