खेल, मनोरंजन के साथ बंदियों के पैरोल पर छूटने की पात्रता पर विशेष जोर दिया गया है। जेलों में क्षमता से अधिक बंदी रहने पर उसे कम करने नए जेल और बैरक बनाए जाएंगे। नए जेल मैनुअल में राज्य की जेलों में बंद कैदियों को मध्यप्रदेश की संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान पर विशेष ध्यान दिया गया है।
गृह मंत्रालय ने एक मॉडल जेल मैनुअल सभी राज्यों को भेजा है। राज्यों से कहा गया कि वे इसके आधार पर अपने-अपने राज्यों का जेल मैनुअल तैयार करें। यह ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है, जिसे बदलाव के लिए विधानसभा में रखा जाएगा।
- संजय चौधरी, डीजी, जेल