2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्लेटिनम प्लाजा से बिल्डर का अपहरण किया, फार्म हाउस में ले जाकर पीटा.. देखें पूरा मामला!

पांच लोगों ने मिलकर बनाया बंधक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

hitesh sharma

•

Updated: 7 May 2018, 8:26 AM IST

kidnaping

भोपाल। टीटी नगर थाना क्षेत्र में प्लेटिनम प्लाजा से एक बिल्डर के अपहरण का मामला सामने आया है। पहले आरोपी बिल्डर को शहर में घुमाते रहे। फिर विदिशा रोड पर एक फॉर्म हाउस में बंधक बनाकर मारपीट की। मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ अपराध पंजिबद्ध किया है। एएसआई रामचरण मीणा के अनुसार महेंद्र कुमार कटरे (32) पिता रामकिशन कटरे बरघाट सिवनी का रहने वाला है। वर्ष 2014 में वे भोपाल में रहकर ज्योति सिंह गार्गी के साथ मिलकर काम करते थे। इस दौरान 12 लाख रुपए की महेंद्र पर देनदारी हो गई थी। महेंद्र दो दिन पहले भोपाल में अपने भाई के यहां आया था। यहां पर सुबह वो बाइक से कमला पार्क होते हुए सिटी में जा रहा था। इस दौरान कार (एमपी 04 सीएफ 7942 ) से पांच लोग आए और उसे कार में बैठा लिए।

फांसी लगा रही महिला को बचाया

भोपाल में पति से विवाद के बाद एक महिला फांसी लगाकर आत्महत्या कर रही थी। इस दौरान किसी ने देख लिया। उसने आशा कार्यकर्ताओं के धरना में ड्यूटी दे रही महिला पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने महिला को बचा लिया।

आरपीएसएफ के चार जवान सस्पेंड

भोपाल रेलमंडल में स्पेशल ड्यूटी के लिए तैनात किए गए रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स के चार जवानों को शनिवार को सस्पेंड कर दिया गया। इन जवानों पर शराब पीकर एक दुकानदार से मारपीट करने का आरोप है। यही नही कुछ स्थानीय लोगों ने महिलाओं से छेड़छाड़ संबंधी आरोप भी लगाए हैं। हालांकि इसकी कितनी सत्यता है इसकी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार यह विवाद दो दिन पहले गुरुवार की रात लगभग 10 बजे का है।

आरपीएसएफ जवान महेंद्र सिंह अपने तीन अन्य साथियों के साथ खरीददारी कर वापस हबीबगंज स्टेशन स्थित बैरक की ओर आ रहे थे। आरोप है कि इन युवकों ने शराब भी पी रखी थी। स्टेशन के पास की एक दुकान पर पान गुटका के खोखे पर सिगरेट लेने को लेकर विवाद हुआ। जिस पर दुकानदार से इनकी मारपीट हुई। यहीं पास झुग्गी झोपड़ी में रह रही दुकानदार के परिवार की महिलाएं भी आ गई और उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें महेंद्र घायल हो गए। महिलाओं ने इन युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।