डिप्टी सीएम ने प्रदेश में संचालित कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम में सीटों की वृद्धि के लिए अधोसंरचना विकास के कार्यों की कॉलेजवार समीक्षा की। उन्होंने संसाधनों की जल्द से जल्द पूर्ति करने को कहा है, जिससे सीटें जल्दी बढ़ सकें। राजेंद्र शुक्ला ने सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा, स्कूल आफ एक्सीलेंस फार आई इंदौर और स्कूल ऑफ एक्सीलेंस इन पल्मोनरी डिसीज जबलपुर में रिक्त पदों की जल्द पूर्ति करने के लिए निर्देश दिए हैं।