
राजधानी में यहां होती है कॉलगल्र्स की भर्ती! पुलिस के पास पहुंची पीड़िता
भोपाल@नीलेंद्र पटेल की रिपोर्ट...
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के दावे करने वाली पुलिस अब तक कुछ खास कार्रवाई को अंजाम देती नहीं दिख रही है।
वहीं शहर में गुप्त तौर से कई अवैध व्यापार/धंधे सहित अन्य चीजों की बातें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला पिछले दिनों सामने आया, जिसके चलते राजधानी को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा।
सामने आ रही जानकारी के अनुसार एमपी नगर जोन 1 स्थित एक प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक के खिलाफ एमपी नगर पुलिस थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
21 साल की एक युवती ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि रुद्रप्रताप सिंह उर्फ मनोज चौहान ने युवती को जॉब इंटरव्यू के बहाने बुलाया फिर एक अश्लील वीडियो दिखाने के बाद कहा कि यदि ऐसा काम कर सको तो कल से आ जाना।
ये है मामला...
एमपी नगर पुलिस के मुताबिक ऐशबाग क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती बीकॉम पास कर चुकी है। वह इन दिनों रोजगार की तलाश कर रही है। इस सिलसिले में पता चलने पर वह मंगलवार को सुबह अपने दोस्त के साथ एमपी नगर जोन-1 स्थित एक प्लेसमेंट एजेंसी के ऑफिस पहुंची।
जहां संस्था के डायरेक्टर ने खुद का नाम रुद्रप्रताप सिंह बताया। युवती के दस्तावेज आदि देखने के बाद उसने इंटरव्यू के नाम पर युवती को एक कम्प्यूटर के सामने बिठा दिया। साथ ही कम्प्यूटर पर अश्लील वेबसाइट खोलकर दिखाने लगा।
ऐसे में असहज होकर युवती कुर्सी से उठकर खड़ी हो गई और जाने लगी। उसे रोकते हुए संचालक ने बोला कि यदि ऐसा कर सकती हो तो कल से ड्यूटी पर आ जाना।
घटना से युवती बुरी तरह सहम गई थी। उसने अपने दोस्त और परिजनों को संस्था के संचालक की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद बुधवार शाम को एमपी नगर थाने जाकर शिकायत दर्ज करा दी।
पुलिस ने प्लेसमेंट एजेंसी के आॅफिस पर छापा मारकर उसके संचालक को हिरासत में लेकर कम्प्यूटर जब्त कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आते ही संचालक ने बताया कि वह रुद्रप्रताप नहीं है।
उसका नाम मनोज चौहान है। साथ ही उसने सबूत के तौर पर विजिटिंग कार्ड भी दिखाए, लेकिन थाने लाने पर युवती ने उसे पहचान लिया। पुलिस का कहना है कि वह नाम बदलकर इस तरह की हरकत को अंजाम देता था।
वहीं जानकारों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह पैदा होता है कि क्या इस प्लेसमेंट एजेंसी में कॉलगर्ल्स की भर्ती होती है। हालांकि पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को हिरासत में लिया है। अब जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
Updated on:
28 Oct 2018 11:28 am
Published on:
27 Oct 2018 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
