22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटारा हिल्स की निर्माणाधीन डबललेन पर कार पलटी

चीफ इंजीनियर ने कहा- सुरक्षा के करेंगे इंतजाम
2 min read
Google source verification
road accident

road accident

भोपाल। कटारा हिल्स से गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी की निर्माणाधीन डबल लेन सडक़ पर शनिवार को ऊबड़ खाबड़ मार्ग पर एक कार पलट गई। हादसे के वक्त में कार चालक के अलावा कई अन्य लोग सवार थे जिन्हें दुर्घटना में मामूली चोट आईं,लेकिन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद पीडब्ल्यूडी के आला अफसर की नींद खुली है और उन्होंने मौके पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की बात कही है। चीफ इंजीनियर आरके मेहरा ने कहा कि वे स्वयं इस मामले में एसडीओ और ठेका कंपनी ज्योति इंफ्रा के मैनेजर से बात कर समस्या का निराकरण करेंगे। उल्लेखनीय है कि पत्रिका ने इस प्रोजेक्ट में हो रही लापरवाही पर विस्तृत खबरें प्रकाशित करते हुए पूर्व में ही गंभीर हादसे की आशंका जाहिर की थी। मौके पर ठेका कंपनी ज्योति इंफ्रा ने कटारा हिल्स मुख्य मार्ग को खोदकर यहां काम बंद कर दिया है जिससे दिन भर पूरा क्षेत्र धूल के गुबार में सना रहता है।

ये है प्रोजेक्ट का स्टेटस
बर्रई से कलियासोत तक बन रही डबललेन रोड के लिए सिंचाई विभाग ने नहर किनारे जमीनें मुहैया करवा दी हैं। कटारा हिल्स बस्ती, बावडिय़ा बस्ती के अलावा चूनाभट्टी के पास बनी झुग्गी झोपड़ी और बिजली पोल हटाए जाने हैं।


मुख्यमंत्री कार्यालय से दखल की गुहार
कटारा हिल्स मुख्य मार्ग पर पिछले दो माह से उड़ रहे धूल के गुबार से परेशान लोगों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से दखल की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के इस प्रोजेक्ट पर गुजरात की ज्योति इंफ्रा ने 50 करोड़ का टेंडर लिया है। भुगतान में देरी की वजह से काम ठप पड़ा है। दो माह से मुख्य मार्ग को खोदकर यहां मिट्टी का समतलीकरण किया जा रहा है। इसे उडऩे वाली धूल से 20 कॉलोनियों की जनता परेशान है।


सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे
मुझे हादसे की जानकारी मिली है। कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा मानकों का इंतजाम करने कहा है। आचार संहिता की वजह से बिजली के खंभे नहीं हट पा रहे हैं, लेकिन तब तक सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे।
आरके मेहरा, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी